Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
सरायपाली(जीत यादव) – जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा 6वीं (शैक्षणिक सत्र 2026-27) के लिए 13 दिसंबर 2025 को विकासखंड सरायपाली के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। परीक्षा निर्धारित समय प्रातः 11:30 बजे प्रारंभ हुई। विकासखंड सरायपाली में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें प्रतिभा हायर सेकेंडरी स्कूल बालसी,माध्यमिक शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सरायपाली,शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सरायपाली,सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली,आईईएमबीएच स्कूल कुटेला एवंएसटी विंसेंट पलोटी हायर सेकेंडरी स्कूल कुटेला शामिल रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, स्वच्छता,…
बसना(जीतयादव)।महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अंकोरी में पदस्थ रोजगार सहायक नवीन साव पर भ्रष्टाचार, अवैध उगाही और गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पीड़ित हितग्राहियों ने मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर तत्काल सेवा से बर्खास्तगी की मांग की है। ग्रामीणों ने कलेक्टर, सीईओ और जनप्रतिनिधियों से की त्वरित कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर महासमुंद, जिला पंचायत सीईओ महासमुंद तथा जनपद पंचायत सीईओ बसना को ज्ञापन सौंपा है। पीड़ितों का कहना है कि रोजगार सहायक द्वारा लंबे…
बसना(जीतयादव)।विकासखंड बसना, जिला महासमुंद अंतर्गत शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लंबर में पदस्थ शिक्षक एवं लीडर ट्रेनर (स्काउट विभाग) गिरीश कुमार पाढ़ी को शिक्षा, स्काउटिंग, खेलकूद, योग-व्यायाम, मानव समाज सेवा तथा वैदिक रीति से आध्यात्मिकता के प्रसार में उत्कृष्ट योगदान के लिए ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, चेन्नई द्वारा मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह भव्य सम्मान समारोह 13 दिसंबर 2025 को राजा अन्नामलाई मंदरम ऑडिटोरियम, चेन्नई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में के. संपथ कुमार (IAS), मुख्य सचिव एवं विशेष आयुक्त, तमिलनाडु शासन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी के…
बसना(रूपानंद साव)विशेष संवाददाता। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए “टोकन तुंहर हाथ” ऐप को अब 24 घंटे, सातों दिन (24×7) उपलब्ध करा दिया गया है। धान खरीदी प्रक्रिया को किसानों के लिए और अधिक सरल, सुगम व पारदर्शी बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। अब किसानों को टोकन बुक करने के लिए किसी निश्चित समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे दिन हो या रात, अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इस निर्णय से किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब किसान अगले 20 दिनों…
बसना।बसना विकासखंड में आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के दौरान परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक समग्र शिक्षा अनिल सिंह साव द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। नवोदय प्रवेश परीक्षा निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भूकेल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना, मॉडर्न पब्लिक स्कूल बसना तथा सेंट चार्ल्स स्कूल खेमड़ा को शामिल किया गया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों में कक्ष व्यवस्था, अनुशासन, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 1416 पंजीकृत,…
सरायपाली(जीतयादव)।विकासखंड सरायपाली में नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय हाईस्कूल झिलमिला में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में कक्षा 6वीं के सामाजिक विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय पढ़ाने वाले प्रत्येक विषय से 58-58 शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 दिसंबर 2025 से 12 दिसंबर 2025 तक आयोजित रहा। अंग्रेजी विषय में भाषा कौशल पर जोर अंग्रेजी विषय के प्रशिक्षक दीपक मिश्रा, नेमीचंद भोई एवं सुधीर सोना द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2023…
सरायपाली(जीतयादव)।विकासखंड के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परसकोल में संकुल स्तरीय प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा एवं आगामी शैक्षणिक गतिविधियों की रूपरेखा तय करना रहा। बैठक का नेतृत्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान, विकासखंड स्रोत समन्वयक डी.एन. नायक, प्राचार्य बिरकोल युवराज पंडा, प्राचार्य बाराडोली हरिश्चंद्र मांझी, प्राचार्य कलेण्डा (सि.) गोपाल प्रसाद बरिहा, प्राचार्य परसकोल कोमल प्रसाद पटेल, व्याख्याता ए.आर. पटेल, संकुल समन्वयक जय नारायण पटेल एवं धरम सिंह पटेल ने किया। बैठक में संकुल केंद्र लांती, बिरकोल, बाराडोली…
पिथौरा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा में शुक्रवार को पदोन्नत हुए प्राचार्यों एवं सेवानिवृत्त शिक्षक के सम्मान और विदाई समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज का भी आयोजन किया गया। शिक्षक का सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान अमृत लाल पटेल (प्राचार्य, भिथीडीही), अब्दुल सईद खान (प्राचार्य, चिखली), रेणुका डड़सेना (लिपिक ग्रेड-3) तथा राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधान पाठक नरेश कुमार नायक को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्राचार्य पद पर पदोन्नति न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि…
महासमुंद। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायपाली क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान टीम ने 55 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब और 557 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। कार्रवाई में चार प्रकरण दर्ज किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई मानी जा रही है। यह कार्रवाई गुरुवार सुबह सुबह 6 बजे की गई, जिसमें पिथौरा, सांकरा और सरायपाली की संयुक्त 20 सदस्यीय टीम शामिल रही। टीम ने गांव पलसापाली में सुनियोजित तरीके से दबिश दी। उल्लेखनीय है कि…
रोचक व गतिविधि आधारित अध्यापन से ही बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ेगी – बीईओ बद्री विशाल जोल्हे बसना। विकासखंड बसना में कक्षा छठवीं की नवीन पाठ्य-पुस्तकों पर आधारित पाँच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय हाई स्कूल बड़े टेमरी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय का अध्यापन करने वाले कुल 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP 2020 के अनुरूप रोचक, गतिविधि आधारित एवं नवाचारी शिक्षण विधियों का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक (समग्र शिक्षा) अनिल सिंह साव तथा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी…