Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद। महासमुंद बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) में आयोजित नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित प्रशिक्षण के चौथे दिन जिला मिशन समन्वयक (डीएमसी) रेखराज शर्मा एवं सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) संपा बोस ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। यह प्रशिक्षण सामाजिक विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय के शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया है।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक सरल, प्रभावी एवं गतिविधि-आधारित बनाना है, जिससे विद्यार्थियों में ज्ञान, कौशल और मूल्यों का समुचित विकास हो सके। निरीक्षण के दौरान डीएमसी रेखराज शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने…
सरायपाली। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों तथा आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई में आसपास के ग्रामीण अंचलों के साथ-साथ नगर क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। जनसुनवाई में सड़क, पेयजल, बिजली सहित मूलभूत समस्याएं रखीं ग्रामीणों ने-चातुरी नंद जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा, नाली निर्माण एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं रखीं। विधायक चतुरी नंद ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या…
बसना(जीतयादव)।प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रभावी तैयारी को लेकर सेजेस भूकेल, विकासखंड बसना में 19 दिसंबर 2025 को एक दिवसीय वृहद कार्ययोजना बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद विजय कुमार लहरे ने की। इस अवसर पर पूर्णानंद मिश्रा, जिला समन्वयक (प्रतियोगी परीक्षा), तथा चक्रधर पटेल, प्रभारी प्राचार्य सेजेस भूकेल की विशेष उपस्थिति रही। कार्यशाला में जिले के सभी विकासखंडों से एनएमएमएस एवं प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों ने सहभागिता की। कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यालय, संकुल, विकासखंड एवं…
सरायपाली(जीतयादव)। संकुल स्रोत केंद्र बाराडोली के युक्तियुक्तकरण से प्रभावित शिक्षकों के स्वागत एवं विदाई हेतु विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन पावन धाम त्रिकुटी में गरिमामय वातावरण में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली टी.सी. पटेल रहे, जबकि अध्यक्षता विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व संकुल समन्वयक बाराडोली प्रभात मांझी तथा युक्तियुक्तकरण से प्रभावित शिक्षक रमेश पटेल, किशन लाल चौधरी, शुभेन्द्र साहू, नमिता पटेल, रामनाथ पहाड़िया एवं प्रमोद बंछोर उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान संकुल केंद्र से अन्य संकुल में स्थानांतरित शिक्षकों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया…
महासमुंद(जीतयादव)। जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के जिलाध्यक्ष एवं खलारी विधायक द्वारकाधीश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य एवं बसना विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान की प्रमुख उपस्थिति रही। घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “सत्यमेव जयते” और “सत्य की जीत हुई” जैसे नारों के साथ भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भाजपा द्वारा कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने का…
बसना(जीतयादव)।बंसुला के बसना-पदमपुर मार्ग स्थित जगदंबा फर्नीचर मार्ट में वन विभाग की टीम ने 18 दिसंबर को छापेमार कार्रवाई कर भारी मात्रा में अवैध साल एवं सागौन की लकड़ी जब्त की है। जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपए बताई जा रही है। वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रत्युष ताण्डेय ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरुवार को कर्मचारियों की टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से तुलसी साव पिता जनक राम साव के फर्नीचर मार्ट में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मार्ट परिसर से अवैध सागौन चिरान 334 नग एवं अवैध साल चिरान 140 नग,…
महासमुंद(जीतयादव)। जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन रविवार, 21 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इस दौरान जिलेभर के सभी निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि इस वर्ष जिले में 1262 पोलियो बूथों के माध्यम से 1,15,495 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के दूसरे चरण में 22 एवं 23 दिसंबर को पहले दिन छूटे बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई…
बसना(जीतयादव)। सिरको में महापुरुष संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक अनुशासन के साथ भव्य रूप से मनाई गई। जयंती समारोह में समाजजनों के साथ ग्राम के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिससे पूरा आयोजन सामाजिक एकता और समरसता का जीवंत उदाहरण बन गया। बाबा गुरु घासीदास जी ने दिया सत्य, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा गुरु घासीदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं उनके विचारों के स्मरण के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ग्राम…
पिथौरा(जीतयादव)|परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती आज दिनांक 18 दिसंबर 2025 को ग्राम जामपाली स्थित देवगंगा फ्यूल्स परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा गुरु घासीदास जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया, जिसके पश्चात केक काटकर जयंती उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन देवगंगा फ्यूल्स जामपाली के संचालक श्री नानजी बाघमारे द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों का पुष्पहार एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर बाबा गुरु घासीदास जी के महान संदेश “मनखे-मनखे एक…
सरायपाली(जीतयादव)। प्रधानमंत्री शक्ति पोषण योजना के अंतर्गत बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तोरेसिंहा में नेवता भोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नेवता भोज का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला, एवं कन्या उच्च प्राथमिक शाला तोरेसिंहा में किया गया। इस अवसर पर बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के संभागीय अध्यक्ष (रायपुर संभाग) एवं ग्राम तोरेसिंहा निवासी सम्माननीय गिरधारी साहू ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ मिलकर कार्यक्रम…