Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: कुसमुर स्कूल में न्योता भोज के साथ हुआ वृक्षारोपण, जन्मदिन पर बच्चों के साथ साझा की खुशियां।

    06/10/2026

    बसना: सांकरा में ₹1.22 करोड़ की लागत से बने हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का लोकार्पण किया गया।

    06/10/2026

    पिथौरा: अरंड निवासी कुनाल नेताम की सड़क हादसे में मौत, मेटाडोर को ओवरटेक करते समय क्रेटा से भिड़ी बाइक।

    06/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: शिशु मंदिर बसना में तीन दिवसीय प्रांतीय विज्ञान मेला संपन्न, 350 विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा।
    बसना

    बसना: शिशु मंदिर बसना में तीन दिवसीय प्रांतीय विज्ञान मेला संपन्न, 350 विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad06/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    बसना प्रांतीय विज्ञान मेला
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना। सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना में आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय विज्ञान मेला उत्साह और वैज्ञानिक गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ। 3 से 5 अक्टूबर 2026 तक चले इस आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रांत के 9 विभागों से करीब 350 भैया-बहनों और 30 आचार्य-दीदी ने सहभागिता की।

    9 विभागों के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रयोग, प्रश्नमंच, प्रदर्श और पत्रवाचन में लिया हिस्सा; शिशु मंदिर बसना में वैज्ञानिक सोच के साथ भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने पर जोर।

    विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रयोग, विज्ञान पत्रवाचन, विज्ञान प्रश्नमंच, विज्ञान प्रदर्श और आचार्य पत्रवाचन जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अंशिका साहू और मुस्कान देवांगन ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि अंशिका साहू के देशभक्ति गीत ने वातावरण को राष्ट्रभावना से भर दिया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मण राव मगर, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अमृत लाल पटेल, विशेष अतिथि सरिता साहू एवं डॉ. भारती अग्रवाल उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य धनुर्जय साहू ने निर्णायकों का श्रीफल एवं तिलक-चंदन से स्वागत किया।

    मुख्य अतिथि लक्ष्मण राव मगर ने कहा कि विज्ञान जीवन के हर क्षेत्र में मौजूद है और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान के साथ भारतीय संस्कृति, मानवीय मूल्यों और राष्ट्रभावना का भी पोषण होना चाहिए। विद्यार्थियों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान खोजने और नवाचार के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अमृत लाल पटेल ने प्राचीन भारत की ज्ञान-विज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए आर्यभट्ट, नालंदा और तक्षशिला जैसे उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों में विकसित हो रही जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच ही भविष्य के वैज्ञानिक तैयार करेगी।

    डॉ. भारती अग्रवाल ने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें योजना बनाकर साकार करने के लिए प्रेरित किया। वहीं राधाकान्त कर, कमल अग्रवाल और डॉ. आरती साव ने भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रयोग आधारित शिक्षा, एकाग्रता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विचार रखे।

    मेले का संचालन राजेन्द्र साहू, धनुर्जय साहू, मुरलीधर साहू, दीनदयाल साहू, धनऊराम पटेल एवं दीपक देवांगन के मार्गदर्शन में हुआ। शिशु मंदिर बसना विद्यालय समिति के पदाधिकारियों और प्राचार्य धनुर्जय साहू की देखरेख में तीन दिवसीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: कुसमुर स्कूल में न्योता भोज के साथ हुआ वृक्षारोपण, जन्मदिन पर बच्चों के साथ साझा की खुशियां।

    06/10/2026

    बसना: बंसुला में चौहान परिवार के पितर मिलान कार्यक्रम में शामिल हुए मोक्ष कुमार प्रधान।

    06/10/2026

    बसना: गढ़फुलझर को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल तेज, राज्यपाल से मिले प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण।

    05/10/2026

    बसना: 50 किलो गांजा तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, बसना पुलिस की कार्रवाई।

    05/10/2026

    बसना: बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी नेटवर्क को सप्लाई करने वाला आरोपी आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार।

    05/10/2026

    बसना: बगारदरहा में गूंजा भक्ति का स्वर, बैठकी कीर्तन में शामिल हुए मोक्ष कुमार प्रधान।

    05/10/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: कुसमुर स्कूल में न्योता भोज के साथ हुआ वृक्षारोपण, जन्मदिन पर बच्चों के साथ साझा की खुशियां।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: बंसुला में चौहान परिवार के पितर मिलान कार्यक्रम में शामिल हुए मोक्ष कुमार प्रधान।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: गढ़फुलझर को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल तेज, राज्यपाल से मिले प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिथौरा: अरंड निवासी कुनाल नेताम की सड़क हादसे में मौत, मेटाडोर को ओवरटेक करते समय क्रेटा से भिड़ी बाइक।

    06/10/2026

    बसना: सांकरा में ₹1.22 करोड़ की लागत से बने हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का लोकार्पण किया गया।

    06/10/2026

    बसना: शिशु मंदिर बसना में तीन दिवसीय प्रांतीय विज्ञान मेला संपन्न, 350 विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा।

    06/10/2026

    पिथौरा: HP पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों में लगी भीषण आग, लाखों का किराना सामान जलकर खाक।

    04/10/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.