Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) की सामाजिक सदभाव बैठक सम्पन्न, सनातन संस्कृति पर हुआ मंथन।

    08/05/2026

    बसना: अखिल भारतीय अमात गोंड समाज पिलवापाली सर्कल की नई कार्यकारिणी गठित।

    08/05/2026

    बसना: राष्ट्रीय पांडुलिपि अभियान के तहत दुर्लभ हस्तलिखित ग्रंथों का सर्वेक्षण

    08/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 8
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: 1.14 करोड़ रुपये का 226 किलो गांजा जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।
    सरायपाली

    सरायपाली: 1.14 करोड़ रुपये का 226 किलो गांजा जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad08/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    गांजा तस्कर गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)।एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 226.600 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल एक पिकअप वाहन और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 1 करोड़ 22 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

    पिकअप वाहन में खाली कैरेट के पीछे छिपाकर की जा रही थी गांजा की तस्करी।

    पुलिस के अनुसार एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर छत्तीसगढ़ होते हुए महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर ग्राम गनियारीपाली स्थित एनएच-53 पर सिल्की ढाबा के सामने नाकाबंदी की गई। इसी दौरान महाराष्ट्र नंबर की एक पिकअप वाहन क्रमांक MH16 CD 8741 को रोककर जांच की गई।

    वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अजिनाथ आश्रु जाधव निवासी जिला अहमदनगर महाराष्ट्र तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अक्षय बारूक मोरे निवासी जिला अहमदनगर महाराष्ट्र बताया। तलाशी के दौरान पिकअप वाहन के डाले में खाली कैरेट के पीछे प्लास्टिक बोरियों में छिपाकर रखा गया 226.600 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

    प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा को बालीगुडा (उड़ीसा) से लाकर अहमदनगर (महाराष्ट्र) में खपाने की योजना थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, एक पिकअप वाहन और तीन मोबाइल फोन जब्त किए।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले चार महीनों में जिले में गांजा तस्करी के 83 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 6016.121 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। इस दौरान कुल 216 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 54 आरोपी छत्तीसगढ़ और 162 अन्य राज्यों के निवासी हैं।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: 40 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 1 युवक गिरफ्तार।

    07/05/2026

    सरायपाली: पुलिस और ANTF की बड़ी कार्रवाई, 9.690 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार।

    07/05/2026

    सरायपाली: बलौदा में ‘प्रयास’ अभ्यास परीक्षा का आयोजन, 421 बच्चों ने लिया भाग।

    06/05/2026

    सरायपाली: बाराडोली (बालसमुंद) में 7 मई से गूंजेगा अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ।

    05/05/2026

    सरायपाली: ठाकुर पेट्रोकेमिकल में LPG घोटाला, सिंघोड़ा के 6 कैप्सूल से 100 टन गैस गायब।

    03/05/2026

    सरायपाली: 10.270 किलो गांजा के साथ देवलभाटा के 4 आरोपी गिरफ्तार।

    02/05/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: 40 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 1 युवक गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: पुलिस और ANTF की बड़ी कार्रवाई, 9.690 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: बलौदा में ‘प्रयास’ अभ्यास परीक्षा का आयोजन, 421 बच्चों ने लिया भाग।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: अखिल भारतीय अमात गोंड समाज पिलवापाली सर्कल की नई कार्यकारिणी गठित।

    08/05/2026

    बसना: राष्ट्रीय पांडुलिपि अभियान के तहत दुर्लभ हस्तलिखित ग्रंथों का सर्वेक्षण

    08/05/2026

    सरायपाली: 40 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 1 युवक गिरफ्तार।

    07/05/2026

    पिथौरा: विमलपुर-मेमरा के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत।

    07/05/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.