सरायपाली(जीतयादव)। शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने और विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से FLN (Foundational Literacy and Numeracy) एवं नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित पांच दिवसीय ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
FLN एवं शिक्षण और नवीन पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी उपयोग का दिया गया प्रशिक्षण।
यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन, डाइट प्राचार्य अरुण प्रधान, उप प्राचार्य उमा देवी शर्मा तथा जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में पैकिन, सिंघोड़ा, तोरेसिंहा, किसड़ी, सरायपाली और केजुवां जोन के शिक्षकों ने भाग लिया।
FLN प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नवीन पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी उपयोग, गतिविधि आधारित शिक्षण, दक्षता आधारित मूल्यांकन और विद्यार्थियों की अधिगम आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना था। इस दौरान भाषा, गणित, अंग्रेजी एवं पर्यावरण विषयों के शिक्षण की नई रणनीतियों के साथ पाठ योजना निर्माण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल एवं बीआरसी देवानंद नायक ने प्रशिक्षण के सफल आयोजन पर सभी प्रशिक्षकों और प्रतिभागी शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और कौशल का उपयोग विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में गुणात्मक सुधार लाने में सहायक होगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान राज्य कोर कमेटी की आरती ठाकुर एवं शीला विश्वास का भी समय-समय पर मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा।
FLN प्रशिक्षण में दुर्वादल दीप, नवीन मिश्रा, ज्योति प्रधान, केशव साहू, योगेश साहू, कामता पटेल, योगिता प्रधान, हेमंत भोई, वर्षा नंद, बनमोती भोई, सुंदर लाल डडसेना और खिरसिंधु साहू सहित विभिन्न जोन के बीआरजी सदस्यों ने पांच दिनों तक अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन किया।


