Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़: रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला दलाल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।

    13/06/2026

    बसना: पेपर लीक मामलों पर मोक्ष कुमार प्रधान का हमला, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा।

    13/06/2026

    पिथौरा: लक्ष्मीपुर से शराब कोचिया गिरफ्तार, 40 पाव देशी शराब और मोटरसाइकिल जब्त।

    13/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: पीएम श्री शाला झिलमिला में समर कैंप 2026 का भव्य समापन, बच्चों की प्रतिभा ने मन को मोहा।
    सरायपाली

    सरायपाली: पीएम श्री शाला झिलमिला में समर कैंप 2026 का भव्य समापन, बच्चों की प्रतिभा ने मन को मोहा।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad13/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    समर कैंप झिलमिला
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला झिलमिला में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप 2026 का समापन समारोह उत्साह, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।

    समर कैंप सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग प्रदर्शन और शैक्षणिक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने दिखाया शानदार कौशल।

    समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद हेमंत प्रधान, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा, जनप्रतिनिधि अख्तर मेहमान, एपीसी संपा बोस, एमसी अध्यक्ष परीक्षित बारीक तथा बीआरसी देवानंद नायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों द्वारा तिलक एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों के स्वागत से हुई। संस्था प्रमुख सोमदेव तिवारी ने अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया।

    समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कक्षा पहली के बच्चों ने भाषाई दक्षता का परिचय दिया, जबकि कक्षा दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों ने गणितीय प्रश्नों के त्वरित उत्तर देकर सभी को प्रभावित किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कुमारी अलका कर द्वारा प्रस्तुत ‘वंदे मातरम्’ विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वहीं बालिकाओं ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत ‘चल संगी स्कूल जागो’ पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

    योग प्रदर्शन में बच्चों ने पद्मासन, कमल मीनार सहित विभिन्न योग मुद्राओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अतिथियों ने समर कैंप की गतिविधियों की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया और ऐसे कार्यक्रम पूरे शैक्षणिक सत्र में संचालित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

    समर कैंप के अंत में संस्था प्रमुख सोमदेव तिवारी ने समर कैंप के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों, पालकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: नए शिक्षा सत्र की तैयारियों को लेकर प्राचार्यों और संकुल समन्वयकों की बैठक आयोजित।

    13/06/2026

    सरायपाली: 60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने स्कूटी भी की जब्त।

    12/06/2026

    सरायपाली: 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

    05/06/2026

    सरायपाली: दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत।

    03/06/2026

    सरायपाली: D.El.Ed परीक्षा केंद्र का उड़नदस्ता टीम ने किया औचक निरीक्षण।

    03/06/2026

    सरायपाली: 9.17 करोड़ के सोने के आभूषण जब्त, सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    18/05/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: नए शिक्षा सत्र की तैयारियों को लेकर प्राचार्यों और संकुल समन्वयकों की बैठक आयोजित।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: 60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने स्कूटी भी की जब्त।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    रायगढ़: रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला दलाल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।

    13/06/2026

    बसना: पेपर लीक मामलों पर मोक्ष कुमार प्रधान का हमला, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा।

    13/06/2026

    पिथौरा: लक्ष्मीपुर से शराब कोचिया गिरफ्तार, 40 पाव देशी शराब और मोटरसाइकिल जब्त।

    13/06/2026

    सरायपाली: पीएम श्री शाला झिलमिला में समर कैंप 2026 का भव्य समापन, बच्चों की प्रतिभा ने मन को मोहा।

    13/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.