Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर महासमुंद पहुंची बाइक रैली, एसपी प्रभात कुमार भी हुए शामिल।

    17/10/2026

    सरायपाली: प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 690 टेबलेट और बाइक सहित ₹1.05 लाख की संपत्ति जब्त।

    17/10/2026

    महासमुंद: खैर लकड़ी तस्करी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.70 करोड़ नकद और 70 टन लकड़ी जब्त।

    17/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 690 टेबलेट और बाइक सहित ₹1.05 लाख की संपत्ति जब्त।
    सरायपाली

    सरायपाली: प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 690 टेबलेट और बाइक सहित ₹1.05 लाख की संपत्ति जब्त।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad17/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    नशीली टेबलेट तस्करी
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली। सरायपाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की अवैध खरीदी-बिक्री के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से Nitrazepam 10 mg की 690 टेबलेट, जिसकी कीमत 55,200 रुपये बताई गई है, बरामद की हैं। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 1,05,200 रुपये आंकी गई है।

    झिलमिला-बैदपाली रोड पर पुलिस की घेराबंदी; नशीली टेबलेट Nitrazepam की 690 टेबलेट बरामद, चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट लेकर झिलमिला-बैदपाली रोड की ओर आने वाले हैं। सूचना की पुष्टि के लिए सरायपाली पुलिस ने बैदपाली रोड स्थित बाजार पड़ाव के पास निगरानी शुरू की। इसी दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG-06-GJ-5116 पर सवार चार युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

    तलाशी के दौरान उनके पास रखे थैले से Nitrazepam Tablet IP Nitrosum 10 mg की 69 पत्तियां, कुल 690 टेबलेट, बरामद हुईं। प्रत्येक पत्ते में 10 टेबलेट थीं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने टेबलेट ग्राहकों को बेचने के लिए लाना बताया।

    इस मामले में पुलिस ने 55,200 रुपये कीमत की नशीली टेबलेट और 50,000 रुपये कीमत की मोटरसाइकिल जब्त की है। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 1 लाख 5 हजार 200 रुपये है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 359/26, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

    गिरफ्तार आरोपियों में शेखर बाघ (19 वर्ष) निवासी डोंगरीपारा, झिलमिला, सरायपाली, विवेकानंद बंछोर (20 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 11, बाजारपारा, सरायपाली, अनुराग दास (19 वर्ष) निवासी टावरपारा, झिलमिला, सरायपाली तथा दिनेश सिंह राजपूत (20 वर्ष) निवासी बैदपाली, थाना सरायपाली शामिल हैं।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: आंवलाचक्का में 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    07/10/2026

    सरायपाली: तोषगांव में विधानसभा स्तरीय सेवा संकल्प अभियान, जनकल्याण और विकास पर हुआ संवाद।

    07/10/2026

    सरायपाली: 178 करोड़ रुपए के जल विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल।

    24/09/2026

    सरायपाली: सड़क पर चलती ट्रक रोककर ड्राइवर से मारपीट, कोल्ड ड्रिंक की पेटियां और मोबाइल लूटने वाले गिरोह का खुलासा।

    23/09/2026

    सरायपाली: मुधा प्राथमिक शाला में नेवता भोज के साथ मनाया अनुष्का का तीसरा जन्मदिन।

    23/08/2026

    सरायपाली: 78 हजार की नकबजनी का खुलासा, पड़ोसी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।

    23/08/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: आंवलाचक्का में 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: तोषगांव में विधानसभा स्तरीय सेवा संकल्प अभियान, जनकल्याण और विकास पर हुआ संवाद।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: 178 करोड़ रुपए के जल विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: मुड़ीडीह स्कूल हादसा, झूले में गला फंसने से चौथी के छात्र की मौत, दो शिक्षक निलंबित।

    17/10/2026

    महासमुंद: राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर महासमुंद पहुंची बाइक रैली, एसपी प्रभात कुमार भी हुए शामिल।

    17/10/2026

    सरायपाली: प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 690 टेबलेट और बाइक सहित ₹1.05 लाख की संपत्ति जब्त।

    17/10/2026

    महासमुंद: खैर लकड़ी तस्करी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.70 करोड़ नकद और 70 टन लकड़ी जब्त।

    17/10/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.