सरायपाली। जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायपाली थाना पुलिस ने ग्राम आंवलाचक्का में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 30 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई गई है।
सरायपाली पुलिस की कार्रवाई, आंवलाचक्का में बिक्री के लिए रखी ₹6 हजार की देसी प्लेन शराब जब्त।
पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे ग्राम आंवलाचक्का मेन रोड पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध अमित कुमार बसंत (32 वर्ष), निवासी आंवलाचक्का को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बिक्री के लिए रखी गई 30 लीटर देसी प्लेन महुआ शराब बरामद हुई।
पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 348/26 दर्ज किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
जिला पुलिस के अनुसार, अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


