सरायपाली। सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से 6 अक्टूबर 2026 को शासकीय कन्या उच्च प्राथमिक शाला, तोषगांव में विधानसभा स्तरीय “सेवा संकल्प अभियान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा जिला मंत्री महासमुंद श्रीमती कुमारी भास्कर ने सहभागिता की।
तोषगांव में जिला पंचायत सभापति कुमारी भास्कर की सहभागिता, सुशासन और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर।
कार्यक्रम के दौरान जनसेवा, सुशासन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ क्षेत्र के विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद और विचार-विमर्श किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने शासन की योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा जनसमस्याओं के निराकरण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
इस अवसर पर श्री रामलाल चौहान, श्री राजेंद्र नायक, श्रीमती सरला कोसरिया, श्रीमती मोगरा पटेल, श्री कामता प्रसाद पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पटेल, उपाध्यक्ष श्री मुकेश धर्मेंद्र चौधरी, श्रीमती पुष्पलता चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष केन्दुवा श्री दण्डधर साव, श्री प्रदीप साहू, श्री स्वर्ण सिंह सलूजा, श्री मनोज दास, जनपद पंचायत सदस्य, मंडल उपाध्यक्ष एवं महामंत्री, भाजपा कार्यकर्ता, सरपंच, अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणजन मौजूद रहे।
सभी की सामूहिक सहभागिता से “सेवा ही संकल्प, जनकल्याण ही प्राथमिकता” के संदेश को मजबूती मिली। तोषगांव में क्षेत्रवासियों के साथ समन्वय और जनभागीदारी के माध्यम से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।


