Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पिथौरा: स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था जुआ फड़, पुलिस की रेड में 7 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: भानपुर में जुआ फड़ पर बागबाहरा पुलिस की दबिश, 9 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: पचरी में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    07/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: सिलेंडर से भरी पिकअप में लगी आग, NH-53 पर मची दहशत।
    सरायपाली

    सरायपाली: सिलेंडर से भरी पिकअप में लगी आग, NH-53 पर मची दहशत।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad12/01/2026Updated:29/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    सिलेंडर gas spl 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)।राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर एक बड़ा हादसा टलते-टलते रह गया। सिंघोडा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुईपाली (राफेल चौक) के पास कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर से भरी एक पिकअप वाहन में अचानक भीषण आग लग गई।

    आग इतनी भयावह थी कि वाहन में लदे गैस सिलेंडर एक-एक कर पटाखों की तरह जोरदार धमाकों के साथ फटने लगे। धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

    विषय सूची

    Toggle
    • ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
    • पुलिस ने संभाला मोर्चा, यातायात रोका गया
    • फायर ब्रिगेड, SDRF और ओडिशा से मंगाई गई मदद
    • कलेक्टर और ASP ने दिए तत्काल निर्देश
    • दोनों ओर लगा लंबा जाम
    • जांच जारी, सुरक्षा मानकों की होगी समीक्षा
    ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन छुईपाली के पास से गुजर रहा था, तभी अचानक सिलेंडरों के पास से धुआं उठता दिखाई दिया। खतरे को भांपते हुए ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को आबादी से दूर सड़क किनारे खड़ा किया और तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई।कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सिलेंडरों में तेज धमाके शुरू हो गए।

    सिलेंडर gas spl 2
    पुलिस ने संभाला मोर्चा, यातायात रोका गया

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर दोनों ओर से यातायात अवरुद्ध कर दिया और आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान टल गया।

    फायर ब्रिगेड, SDRF और ओडिशा से मंगाई गई मदद

    आग की गंभीरता को देखते हुए

    • फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    • ओडिशा के सीमावर्ती सोहेला जिले से फायर सेफ्टी टीम की मदद ली गई

    • रायपुर से SDRF (स्पेशल डिस्ट्रिक्ट रेस्क्यू फोर्स) को भी बुलाया गया

    कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

    लूट Saraipali thana
    कलेक्टर और ASP ने दिए तत्काल निर्देश

    घटना की जानकारी मिलते ही महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लहंगे ने पुलिस और प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।वहीं ASP प्रतिभा पांडे तिवारी ने NH-53 पर मौजूद सभी थाना प्रभारियों को रूट डायवर्ट करने और दुर्घटनास्थल को पूरी तरह खाली कराने के निर्देश दिए।

    क्रीड़ा Pirda 333
    दोनों ओर लगा लंबा जाम

    पिकअप में आग लगने और सिलेंडरों के धमाकों के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और राहत-बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

    जांच जारी, सुरक्षा मानकों की होगी समीक्षा

    फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि

    • पिकअप में आग कैसे लगी

    • सिलेंडरों का परिवहन सुरक्षा मानकों के अनुरूप था या नहीं

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: खैर लकड़ी तस्करी सिंडिकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 3.61 करोड़ रुपये नकद जब्त।

    26/10/2026

    सरायपाली: प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 690 टेबलेट और बाइक सहित ₹1.05 लाख की संपत्ति जब्त।

    17/10/2026

    सरायपाली: आंवलाचक्का में 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    07/10/2026

    सरायपाली: तोषगांव में विधानसभा स्तरीय सेवा संकल्प अभियान, जनकल्याण और विकास पर हुआ संवाद।

    07/10/2026

    सरायपाली: 178 करोड़ रुपए के जल विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल।

    24/09/2026

    सरायपाली: सड़क पर चलती ट्रक रोककर ड्राइवर से मारपीट, कोल्ड ड्रिंक की पेटियां और मोबाइल लूटने वाले गिरोह का खुलासा।

    23/09/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    महासमुंद: खैर लकड़ी तस्करी सिंडिकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 3.61 करोड़ रुपये नकद जब्त।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 690 टेबलेट और बाइक सहित ₹1.05 लाख की संपत्ति जब्त।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: आंवलाचक्का में 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिथौरा: स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था जुआ फड़, पुलिस की रेड में 7 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: भानपुर में जुआ फड़ पर बागबाहरा पुलिस की दबिश, 9 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: पचरी में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने स्कॉर्पियो और 6 दोपहिया वाहनों सहित ₹5.16 लाख का मशरूका किया जब्त।

    06/11/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.