Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: डुडूमचुवाँ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    26/06/2026

    पिथौरा: कौडिया जंगल में अवैध महुआ शराब बनाने वाले पर पुलिस की कार्रवाई, 1 आरोपी गिरफ्तार।

    26/06/2026

    पिरदा: बरनाईदादर हाई स्कूल में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    25/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: खाली गैस सिलेंडर चोर गिरोह सक्रिय, सुने घरों(2) को बना रहे निशाना
    बसना

    बसना: खाली गैस सिलेंडर चोर गिरोह सक्रिय, सुने घरों(2) को बना रहे निशाना

    Ashok NishadBy Ashok Nishad12/01/2026Updated:12/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    गैस bansula 11
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(रूपानंद साव)। बसना थाना क्षेत्र में इन दिनों अजीबो गरीब लेकिन गंभीर चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। क्षेत्र में खाली गैस सिलेंडर चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है, जो सूने घरों में घुसकर बेखौफ तरीके से चोरी को अंजाम दे रहा है। यह स्थिति अब आम लोगों के लिए चिंता और खतरे का कारण बनती जा रही है।

    गैस bansula 22

    जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत बसना मार्ग, आदर्श नगर, बंसुला डीपा और अरेकेल डीपा जैसे इलाकों में सिलेंडर चोर अत्यंत सक्रिय हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि चोरों को पहले से यह जानकारी रहती है कि किस घर के किस कोने में खाली सिलेंडर रखा है, जिससे इलाके में रेकी नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका गहराती जा रही है।

    क्रीड़ा Pirda 333

    विषय सूची

    Toggle
    • स्कूटी से आते हैं चोर, पलक झपकते हो जाते हैं फरार
    • फेरीवालों की आड़ में हो रही रेकी
    • लालच बना खतरा, ठगी के भी बढ़े मामले
    • CCTV में कैद चोर, पहचान अब तक नहीं
    • पुलिस को दी गई सूचना, जनसहयोग की अपील
    • विशेष अपील
    स्कूटी से आते हैं चोर, पलक झपकते हो जाते हैं फरार

    स्थानीय लोगों के अनुसार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो चोर स्कूटी पर आते हैं। एक बाहर स्कूटी लेकर तैयार रहता है, जबकि दूसरा घर के अंदर घुसकर सीढ़ी के नीचे रखे खाली गैस सिलेंडर उठाकर ले भागता है। यह सब कुछ इतनी सहजता से होता है कि देखने वालों को लगता है मानो सिलेंडर घरवालों ने ही सौंपा हो।

    साइबर अपराध portal
    फेरीवालों की आड़ में हो रही रेकी

    हाल के दिनों में गांव-गांव और मोहल्लों में ताला-चाबी, कंबल-बेडशीट, साड़ी, कुकर, गैस चूल्हा रिपेयरिंग, साउंड बॉक्स, इलेक्ट्रिक हीटर आदि बेचने वाले फेरीवालों की संख्या अचानक बढ़ी है। आशंका जताई जा रही है कि बाहरी राज्यों से आए कुछ संदिग्ध लोग सामान बेचने की आड़ में घरों की रेकी कर रहे हैं और बाद में जानकारी अपने गिरोह को दे रहे हैं।

    दिनभर घर से बाहर काम पर जाने वाले पुरुषों की अनुपस्थिति में महिला प्रधान परिवार विशेष रूप से इनके निशाने पर हैं। तेज आवाज में माइक लगाकर गली-मोहल्लों में घूमते फेरीवाले घर के रास्ते, दरवाजे और खिड़कियों की जानकारी जुटा लेते हैं।

    kalpana electronics basna
    लालच बना खतरा, ठगी के भी बढ़े मामले

    स्थानीय लोगों का कहना है कि सस्ते सामान और झूठे प्रलोभन में आकर कई परिवार फेरीवालों से डुप्लीकेट और नकली सामान खरीद लेते हैं। कहीं पावर बैंक में मिट्टी और सेल भरकर ठगी, तो कहीं घटिया इलेक्ट्रॉनिक सामान थमाया जा रहा है। बाद में ठगी का अहसास होने पर केवल पछतावा ही बचता है।

    CCTV में कैद चोर, पहचान अब तक नहीं

    बीते 9–10 जनवरी को जनपद पंचायत बसना मार्ग  स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलर्स के घर से तथा आदर्श नगर वार्ड 14, बंसुला डीपा वार्ड 12 और अरेकेल वार्ड 16 में दिनदहाड़े चोरी की घटनाएं हुईं। चोर CCTV कैमरों में कैद हुए हैं, लेकिन बाहरी राज्य के होने और अंजान चेहरों के कारण अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

    पुलिस को दी गई सूचना, जनसहयोग की अपील

    बसना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय पंजीकृत दुकानों से ही खरीदारी करने की अपील की जाती रही है।

    साथ ही नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि किरायेदारों की पूरी जानकारी फोटो सहित पुलिस चौकी/थाने में जरूर दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

    विशेष अपील

    घर में अकेली रहने वाली महिलाओं, बुजुर्गों और युवतियों से अपील है कि

    • अपरिचित फेरीवालों से दूरी बनाएं

    • अनजान लोगों को घर के अंदर प्रवेश न दें

    • संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें

    सतर्कता ही सुरक्षा है, क्योंकि
    “अब पछताए क्या होत है, जब चिड़िया चुग गई खेत।”

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    पिरदा: बरनाईदादर हाई स्कूल में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    25/06/2026

    बसना: स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान का सरकार पर हमला।

    25/06/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    24/06/2026

    बसना: शिक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर सौंपा गया ज्ञापन।

    24/06/2026

    भंवरपुर: तरेकेला में खड़खड़िया जुआ फड़ पर बसना पुलिस की रेड, 6 आरोपी गिरफ्तार।

    24/06/2026

    बसना: 24 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिल बरामद।

    24/06/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    पिरदा: बरनाईदादर हाई स्कूल में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान का सरकार पर हमला।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने की बेटी की हत्या, पिता गुजरात से गिरफ्तार।

    25/06/2026

    रायगढ़: जली हुई महिला की लाश का 72 घंटे में खुलासा, प्रेमी निकला हत्यारा।

    22/06/2026

    सरायपाली: डुडूमचुवाँ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    26/06/2026

    पिथौरा: कौडिया जंगल में अवैध महुआ शराब बनाने वाले पर पुलिस की कार्रवाई, 1 आरोपी गिरफ्तार।

    26/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.