Author: Ashok Nishad

महासमुंद(जीतयादव)।जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। इस अभियान में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 114.8 लीटर महुआ व देशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹27,650 बताई गई है। अवैध शराब 114.8 लीटर महुआ व देशी शराब जब्त, भट्टी और लहान नष्ट यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन में 09 जनवरी 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई। अभियान के दौरान कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। जिले के थाना कोमाखान एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के मामले में 03 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 किलोग्राम अवैध गांजा, एक टोयटा कार और 05 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹18 लाख 37 हजार आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। दिनांक 09 जनवरी 2026 को एंटी नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली कि ओडिशा से गांजा की बड़ी खेप महासमुंद…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। जिले के बागबाहरा, पिथौरा एवं बसना विकासखंड अंतर्गत संचालित अधिकांश धान खरीदी केंद्रों (मंडियों) में धान की खरीदी तो सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन धान के उठाव (लिफ्टिंग) की प्रक्रिया समय पर नहीं होने के कारण मंडी प्रभारियों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। धान खरीदी जारी, लेकिन उठाव ठप होने से बढ़ी परेशानी मंडी प्रभारियों का कहना है कि खरीदी तेजी से हो रही है, परंतु उठाव नहीं होने से मंडियों में जगह की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। धान का भंडारण खुले में करना पड़ रहा है, जिससे डो (DO) काटने में भी…

Read More

बसना(जीतयादव)।महासमुंद जिले के जमदरहा जोन के शिक्षकों का पांच दिवसीय एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण कार्यक्रम जमदरहा में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु संचालित है, जिसका मुख्य उद्देश्य कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों में पढ़ने, लिखने एवं गणितीय कौशलों की मजबूत नींव तैयार करना है। एफएलएन प्रशिक्षण के तहत जमदरहा जोन के शिक्षकों का पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय दिवस का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा एफएलएन के चार प्रमुख…

Read More

बसना(जीतयादव)।सिख धर्म के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक धन-धन श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सिख समाज बसना द्वारा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बसना नगर में विशाल एवं भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। प्रकाश पर्व के अवसर पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री गुरुद्वारा साहिब बसना से लगातार 7 दिनों तक प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान सिख…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।जिला पुलिस महासमुंद द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान दिनांक 20 दिसंबर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक जिले के समस्त थाना एवं चौकियों में प्रभावी रूप से संचालित किया गया। अभियान के तहत पुलिस ने कुल 1255 लीटर 925 एमएल अवैध शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 81 हजार 250 रुपये बताई गई है। अवैध शराब निर्माण, परिवहन व बिक्री पर सख्ती, 55 प्रकरणों में 64 आरोपी गिरफ्तार इस दौरान भारी मात्रा में महुआ लहान नष्ट किया गया तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन व सामग्री जब्त…

Read More

सरायपाली (जीतयादव)।थाना सिंघोडा पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, एक ऑटो वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 31 लाख 72 हजार रुपये बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 08 जनवरी 2026 को थाना सिंघोडा क्षेत्र में जुर्म जरायम एवं अवैध मादक पदार्थों की पतासाजी के दौरान पुलिस अधिगृहीत वाहन से ग्राम बलेंडा की ओर पेट्रोलिंग की जा रही थी।…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। विकासखंड सरायपाली के बीआरसीसी भवन में संकुल समन्वयकों की विकासखंड स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक दोपहर 1:00 बजे प्रारंभ हुई, जो विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टी.सी. पटेल एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक श्री देवानंद नायक के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा ने की। इसमें विकासखंड सरायपाली के 38 संकुल समन्वयक उपस्थित रहे। श्री शर्मा द्वारा पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से सभी संकुलों की स्थिति की बारी-बारी से समीक्षा की गई। बैठक में शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से की गई समीक्षा बैठक में अपार…

Read More

बसना(जीतयादव)।ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार नव नियुक्तियां की जा रही हैं। प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस बार विभिन्न प्रकोष्ठों में कर्मठ, शिक्षित एवं ऊर्जावान युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने का प्रयास किया गया है, ताकि समाज को संगठित कर उसे नई दिशा दी जा सके। बंजारा समाज को संगठित करने युवा नेतृत्व को सौंपी गई नई जिम्मेदारी। इसी क्रम में बुधवार देर शाम ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अजय नायक के निर्देशानुसार युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनसाय नायक द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा…

Read More

बसना(जीत यादव)।प्राथमिक विद्यालय बिलखंड में आज का दिन उत्साह, उमंग और खुशियों से भरा रहा। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र यशवंत यादव का जन्मदिन विद्यालय परिवार द्वारा सादे लेकिन आत्मीय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों एवं छात्रों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। छात्र यशवंत यादव का जन्मदिन विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा स्वागत गीत से की गई। सहपाठियों ने अपने हाथों से बनाए गए कार्ड, चित्र एवं शुभकामना संदेश यशवंत यादव को भेंट किए। बच्चों के प्रेम और अपनत्व से यशवंत यादव भावुक नजर आए। छात्रों ने कविता,…

Read More