Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीतयादव)।थाना बसना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती बनिता यादव (उम्र लगभग 52 वर्ष), पत्नी ब्रजमोहन यादव, दिनांक 10 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 4 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गईं, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। महिला सुबह तड़के घर से निकली, अब तक कोई सुराग नहीं, परिजन परेशान परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा था, जिससे उनकी चिंता और भी बढ़ गई है। महिला के घर से चले…
सरायपाली(जीतयादव)। नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित कला शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम, डुडूमचुवाँ में संगीत कक्षा का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह आयोजन सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को संगीत की बुनियादी शिक्षा दी गई। कार्यक्रम में हारमोनियम पर कथावाचक एवं सहायक शिक्षक डिंगर दास वैष्णव, तबला पर मधु पटेल तथा झुमका वाद्य पर छेड़ू राम पटेल ने अपने वादन के माध्यम से बच्चों को संगीत की ताल-लय और स्वर की समझ कराई। संगीत से आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास शिक्षक सुन्दर लाल डडसेना ने बताया कि शासकीय विद्यालयों में संगीत…
पिथौरा(जीतयादव)।यंग क्रिकेट क्लब पिथौरा के तत्वावधान में शनिवार को शहीद भगत सिंह खेल मैदान में आयोजित टी-20 ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में बसना विधायक संपत अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए चैंपियन ट्रॉफी का अनावरण किया और मैदान पर उपस्थित खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खेल चरित्र निर्माण की आधारशिला : विधायक संपत अग्रवाल इस अवसर पर विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र निर्माण की मजबूत आधारशिला होते हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि बसना विधानसभा का हर…
बसना(जीतयादव)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी एवं इंग्लिश माध्यम विद्यालय, पिरदा में विधिक साक्षरता शिविर का विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता और नागरिक जिम्मेदारियों की समझ विकसित करने के उद्देश्य से आयोजन किया गया। यह शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल रही, जिसमें छात्रों को कानून की व्यावहारिक और उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। विधिक साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को बताए गए अधिकार और कानूनी प्रक्रियाएं इस अवसर पर बसना न्यायालय के न्यायाधीश मनजीत जांगड़े मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन की शुरुआत संविधान निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण अधिनियमों की जानकारी दी,…
बसना(जीतयादव)।शासकीय हाई स्कूल बड़ेटेमरी में प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों के लिए FLN (पढ़ना, लिखना और गिनती) पर आधारित नवीन पाठ्यपुस्तक प्रशिक्षण का पाँच दिवसीय ऐतिहासिक कार्यक्रम उत्साह और सकारात्मक वातावरण के साथ संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण निपुण भारत मिशन के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य नई पाठ्यपुस्तकों को कक्षा शिक्षण में प्रभावी ढंग से लागू करना रहा। भाषा और गणित की बुनियादी समझ पर रहा फोकस FLN प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को भाषा और गणित की मूल अवधारणाओं पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया। भाषा शिक्षण में सुनना, बोलना, पढ़ना और लिखना जैसे चारों कौशलों को केंद्र में रखते हुए…
महासमुंद(जीतयादव)।जिले में बढ़ते साइबर अपराधों और सामाजिक समस्याओं को देखते हुए महासमुंद पुलिस द्वारा “नवा बिहान साइबर जागरूकता अभियान” के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से साइबर अपराध, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति, महिला संबंधी अपराध और यातायात सुरक्षा को लेकर आमजन को जागरूक किया गया। यह अभियान ग्राम झलप हाट बाजार, ग्राम बेमचा हाई स्कूल, महासमुंद बस स्टैंड, ग्राम टेका चौकी टुहलू, ग्राम बलौदा धनुजात्रा मेला, ग्राम गड़बेड़ा मड़ाई एवं ग्राम पटेवा हाट बाजार सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया गया। साइबर अपराधों से बचाव की दी गई जानकारी पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों,…
बसना(जीतयादव)।परसकोल स्थित संस्कार द राइजिंग स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत आयोजित त्रिदिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह आयोजन विद्यालय प्रबंधन के मार्गदर्शन तथा प्राचार्य श्री संजय तिवारी के नेतृत्व में पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। मशाल रैली से हुआ शुभारंभ खेलकूद महोत्सव की शुरुआत सिद्धेश्वर शिव मंदिर, बसना से निकाली गई भव्य मशाल रैली के साथ की गई। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने खेलों के महत्व का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलाया। इस अवसर पर सिद्धेश्वर शिव मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा विद्यार्थियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।…
बसना(जीतयादव)।प्रदेश में चल रही धान खरीदी व्यवस्था को लेकर किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। वर्तमान में निर्धारित धान खरीदी की प्रतिदिन की लिमिट के कारण किसान समय पर अपना धान बेच नहीं पा रहे हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने राज्य की भाजपा सरकार से मांग की है कि धान खरीदी की प्रतिदिन की लिमिट बढ़ाकर अलिमिटेड की जाए, ताकि किसानों का धान समय पर और बिना किसी परेशानी के खरीदा जा सके। किसानों की धान खरीदी सीमा बढ़ाने की…
महासमुंद(जीतयादव)। जिले में पंजीकृत हजारों किसानों ने अब तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, जिससे उनकी आगामी 22वीं किस्त रुकने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने शेष बचे किसानों से जल्द से जल्द फार्मर आईडी बनवाने की अपील की है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। अब सिर्फ ई-केवाईसी नहीं, फार्मर आईडी अनिवार्य इस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत फार्मर आईडी को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब केवल ई-केवाईसी पर्याप्त नहीं होगी। जिन किसानों के…
पिथौरा(जीतयादव)।नगर के हृदय स्थल मंदिर चौक में आज श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल हुए। ग्राम सभा शीतला समाज एवं समस्त पिथौरा नगरवासी कलश यात्रा में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाया। दुर्गुणों का नाश करने वाली शक्ति हैं मां दुर्गा – पं. अभिनव शुक्ला दद्दू महाराज कथा के प्रथम दिवस कथा वाचक पंडित अभिनव शुक्ला ‘दद्दू महाराज’ ने आदि शक्ति मां दुर्गा के स्वरूप का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा का वास्तविक स्वरूप…