Author: Ashok Nishad

बसना(जीतयादव)। बसना विकासखंड अंतर्गत चनाट प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मर्यादित (पंजीयन क्रमांक 866) के अध्यक्ष पद पर हेमचंद पटेल के चयन से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके अध्यक्ष बनने पर भंवरपुर मंडल के अंतर्गत चनाट क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। हेमचंद पटेल लंबे समय से सहकारिता आंदोलन एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और सक्रिय भूमिका को देखते हुए समिति सदस्यों ने उन पर भरोसा जताते हुए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके चयन को किसानों और समिति के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा…

Read More

बसना(जीतयादव)।ग्राम जगत निवासी शोभाराम राजहंस का कहना है कि उनकी पुत्री की मृत्यु आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज की लगातार मांग, पति के अवैध प्रेम संबंध और मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना का परिणाम है। परिवार ने मृतका के पति विरेन्द्र भोई (निवासी ग्राम भुरकोनी) के विरुद्ध अपराध दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। विवाह के बाद शुरू हुई प्रताड़ना पीड़ित पिता शोभाराम राजहंस ने बताया कि उनकी पुत्री रश्मि किरण का विवाह 20 फरवरी 2025 को सामाजिक रीति-रिवाज से विरेन्द्र भोई के साथ संपन्न हुआ था। विवाह के समय उन्होंने अपनी सामर्थ्य अनुसार घर-गृहस्थी का सामान, जेवरात और एक स्कूटी उपहार…

Read More

बसना (जीतयादव)।मॉडर्न पब्लिक स्कूल, बस्तर के लिए यह अत्यंत हर्ष, गर्व एवं सम्मान का विषय है कि विद्यालय के होनहार एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन 11वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय मिनीगोल्फ प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु छत्तीसगढ़ राज्य टीम के प्रतिनिधि के रूप में किया गया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 3 से 8 जनवरी 2026 तक नागपुर (महाराष्ट्र) में आयोजित की जा रही है। मिनीगोल्फ एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, चयनित विद्यार्थियों ने पूर्व में विद्यालय, जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित मिनीगोल्फ प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किए हैं। उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं…

Read More

बसना(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर, संकुल केंद्र जमदरहा में 12वीं बार नेवता भोज का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे के मार्गदर्शन तथा विद्यालय के प्रधान पाठक गफ्फार खान के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। पीएम पोषण योजना अंतर्गत हुआ नेवता भोज आज के नेवता भोज का आयोजन हीरालाल चौहान द्वारा स्वेच्छा से पीएम पोषण योजना के अंतर्गत आंशिक रूप से कराया गया। इस अवसर पर उनकी सुपुत्री ट्विंकल (कक्षा तीसरी) एवं…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। कोमाखान पुलिस एवं एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त 03 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 क्विंटल 20 किलोग्राम (520 किग्रा) गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए बताई जा रही है, जब्त किया गया है। तस्करी के लिए उपयोग की जा रही Force कंपनी की ट्रेवलर एम्बुलेंस (कीमत लगभग 5 लाख रुपए), साथ ही 04 मोबाइल फोन (कीमत 10,500 रुपए) भी पुलिस द्वारा जब्त किए गए हैं। इस प्रकार कुल जब्ती की कीमत 2 करोड़ 65 लाख 10 हजार 500 रुपए…

Read More

बसना(जीत यादव)।महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 03 जनवरी से 08 जनवरी 2026 तक आयोजित 11वीं सब जूनियर/जूनियर नेशनल मिनीगोल्फ चैंपियनशिप 2025-26 में छत्तीसगढ़ की सब जूनियर एवं जूनियर मिनीगोल्फ टीमें पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अपने खेल कौशल से राज्य का नाम रोशन करने के लिए कड़े मुकाबले खेल रहे हैं। सब जूनियर गर्ल्स टीम छत्तीसगढ़ की सब जूनियर गर्ल्स टीम की कप्तानी एंजल पटेल कर रही हैं। टीम मेंसंस्कृति पटेल, दिशा पटेल, तेजश्वरी नायक, प्राची चौधरी एवं प्रकृति चौधरी शामिल हैं।डबल इवेंट में…

Read More

पिथौरा(जीत यादव)।आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महासमुंद जिले के यूथ विंग जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर खिरोद पटेल को उनके गृह ग्राम पंचायत डोंगरीपाली पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष खिरोद पटेल ने कहा कि उन्होंने लगभग पांच वर्ष पूर्व अपने साथी एम.डी. महेश कर्ष के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक कांग्रेस और भाजपा के अलावा कोई मजबूत विकल्प नहीं था, जिसका लाभ ये दोनों पार्टियां उठाती रही हैं।…

Read More

महासमुंद(जीत यादव)।ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित होने वाला तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 01 से 03 फरवरी 2026 तक भव्य, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह आज शाम जिला प्रशासन की टीम के साथ सिरपुर पहुंचे और आयोजन स्थल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, सिरपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री धम्म शील गणवीर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सिरपुर महोत्सव में सुव्यवस्थित, सुरक्षित और जनसुविधायुक्त आयोजन के निर्देश निरीक्षण के दौरान…

Read More

बसना(जीतयादव)।पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 की अंतिम परीक्षा समय-सारिणी जारी कर दी गई है। इसी क्रम में जयदेव सतपथी कॉलेज, बसना को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं कड़ी निगरानी एवं अनुशासन के साथ संचालित की जा रही हैं। पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं सीसीटीवी निगरानी के साथ परीक्षा केंद्र में अनुशासन एवं सुरक्षा सुनिश्चित  किया गया परीक्षा केंद्र में सभी परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी में आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा का आयोजन 30 दिसंबर 2025 से 07 जनवरी…

Read More

बसना(जीतयादव)। बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साल्हेतराई के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-53 (एनएच-53) पर हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा 02 जनवरी 2026 की दोपहर करीब 2:20 बजे घटित हुआ था। थाना बसना में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मृतक की पहचान पृथ्वी राज भोई, पिता सुकलाम्बर भोई, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम पाईकपारा, थाना बलौदा के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक घरेलू कार्य से अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG06 GB 4725 से सांकरा गया हुआ था। कार्य पूर्ण कर वह वापस अपने गांव पाईकपारा लौट रहा था। एनएच-53 पर दर्दनाक…

Read More