Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़: 98 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    13/05/2026

    सरायपाली: सुशासन तिहार के तहत केना स्कूल में 13 मई को लगेगा जन समस्या निवारण शिविर।

    13/05/2026

    बसना: मूवर्स एंड पैकर्स की आड़ में गांजा तस्करी, 274 किलो मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

    13/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: पुलिस ने 24 घंटे में झपटमार को दबोचा, 50 हजार रुपये बरामद।
    सरायपाली

    सरायपाली: पुलिस ने 24 घंटे में झपटमार को दबोचा, 50 हजार रुपये बरामद।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad12/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    झपटमार chor
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)। झपटमार की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए सरायपाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से झपटमारी किए गए 50 हजार रुपये और बैंक पासबुक भी बरामद कर लिए हैं।

    saman jabt
    सीसीटीवी और तकनीकी विश्लेषण से झपटमार को दबोचने में मिली सफलता।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च 2026 को प्रार्थी भोजराज पटेल (43 वर्ष) निवासी ग्राम रिमजी थाना सिंघोड़ा जिला महासमुंद ने थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने पिता कुरसो पटेल के साथ मोटरसाइकिल से जिला सहकारी बैंक सरायपाली से धान बोनस की राशि निकालने आए थे। बैंक से पैसे निकालने के बाद फव्वारा चौक के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पास से 50 हजार रुपये झपटकर फरार हो गए।

    logo

    मामले को गंभीरता से लेते हुए सरायपाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 83/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण का सहारा लिया। इसके साथ ही मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम माधोपाली में घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा।

    logo

    पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्रम उर्फ वरुण बंछोर (20 वर्ष) निवासी ग्राम माधोपाली, हाल मुकाम वार्ड नंबर 12 बाजार पारा सरायपाली बताया। आरोपी के पास से 50 हजार रुपये नकद और बैंक पासबुक बरामद किया गया। पूछताछ में उसने झपटमारी की घटना को स्वीकार कर लिया।

    पुलिस ने आरोपी को 11 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि बैंक से बड़ी राशि निकालते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: सुशासन तिहार के तहत केना स्कूल में 13 मई को लगेगा जन समस्या निवारण शिविर।

    13/05/2026

    सरायपाली: 200 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार।

    10/05/2026

    सरायपाली: 1.14 करोड़ रुपये का 226 किलो गांजा जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    08/05/2026

    सरायपाली: 40 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 1 युवक गिरफ्तार।

    07/05/2026

    सरायपाली: पुलिस और ANTF की बड़ी कार्रवाई, 9.690 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार।

    07/05/2026

    सरायपाली: बलौदा में ‘प्रयास’ अभ्यास परीक्षा का आयोजन, 421 बच्चों ने लिया भाग।

    06/05/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: सुशासन तिहार के तहत केना स्कूल में 13 मई को लगेगा जन समस्या निवारण शिविर।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: 200 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: 1.14 करोड़ रुपये का 226 किलो गांजा जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    रायगढ़: 98 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    13/05/2026

    सरायपाली: सुशासन तिहार के तहत केना स्कूल में 13 मई को लगेगा जन समस्या निवारण शिविर।

    13/05/2026

    बसना: मूवर्स एंड पैकर्स की आड़ में गांजा तस्करी, 274 किलो मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

    13/05/2026

    बसना: फर्जी Instagram आईडी बनाकर महिला की निजी तस्वीरें वायरल।

    13/05/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.