Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीतयादव)।संकुल केन्द्र जमदरहा के मिडिल स्कूल लोहडीपुर के प्रधानपाठक सुखीराम बसंत को उनके सेवानिवृत्त होने पर शिक्षकों और सहयोगियों ने भावभीनी विदाई दी। बसंत सर ने अपने शिक्षक जीवन की शुरुआत 07 जनवरी 1998 को शासकीय प्राथमिक शाला लोहडीपुर से की थी और बाद में उच्च वर्ग शिक्षक के रूप में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लोहड़ीपुर में कार्यरत रहे। वे 31 अक्टूबर 2025 को प्रधानपाठक के पद से सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह में शिक्षकों, सहकर्मियों और ग्रामवासियों ने प्रधानपाठक सुखीराम बसंत को किया सम्मानित। विदाई समारोह में संकुल समन्वयक डिजेन्द्र कुर्रे ने कहा कि यह अवसर यादों और अनुभवों का…
महासमुंद(जीतयादव)।पुलिस ने नवा बिहान जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान लोगों को सोशल मीडिया में संवेदनशील जानकारी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड बनाने, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन ठगी जैसी घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के उपाय साझा किए। पुलिस ने नागरिकों को बताया कि साइबर फ्रॉड, सायबर स्टाकिंग या ऑनलाइन ठगी की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज…
सरायपाली(जीतयादव)। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10.600 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त कुल संपत्ति की कीमत लगभग 5 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और पुलिस की कार्रवाई, महाराष्ट्र के दो गांजा तस्कर पकड़े गए। पुलिस से मिली जानकारी…
सरायपाली(जीतयादव)।सिरबोड़ा विद्यालय में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की पूजा-अर्चना और वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा पहली से सातवीं तक के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों श्वेता, नीता, अमृता, नेहा, भूमि, पल्लवी, राखी, रीमा और सोहन को आत्मीयता के साथ विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सिरबोड़ा के छात्रों को दी गई…
सरायपाली(जीतयादव)।पाटसेन्द्री एवं केसराटाल के विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व माध्यमिक शाला पाटसेन्द्री में शाला परिवार द्वारा कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने तीन वर्षों के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन, पढ़ाई और सांस्कृतिक गतिविधियों की यादें ताजा कीं। विद्यालय परिवार ने छात्रों को दी भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था प्रमुख चन्द्रभानु पटेल ने विद्यार्थियों को आगे…
सरायपाली(जीतयादव)। आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बसना शहर में उनकी आदमकद प्रतिमा के लोकार्पण को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रखा गया है, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और समाज के प्रमुख लोग शामिल होंगे। अंबेडकर जयंती और प्रतिमा लोकार्पण की तैयारियों पर बनेगी रणनीति। जानकारी के अनुसार, बैठक शनिवार दोपहर 1 बजे शाकम्बरी भवन, वार्ड क्रमांक 7 बेदपाली रोड सरायपाली में आयोजित की जाएगी। बैठक में अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, प्रतिमा लोकार्पण समारोह और अन्य…
जांजगीर(जीतयादव)। जिले में सूने मकानों में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच जांजगीर पुलिस और साइबर थाना की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी प्रकरण में संलिप्त पाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी रकम और चोरी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 9 लाख 54 हजार रुपये बताई जा रही है। सायबर थाना और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी की सोना-चांदी सहित 9.54 लाख की संपत्ति…
बसना(जीतयादव)।नीलांचल भवन (विधायक निवास) बसना में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का आत्मीय आगमन हुआ। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बसना नीलांचल भवन में महिला मोर्चा नेताओं का स्वागत, संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल तथा नगर पंचायत बसना के उपाध्यक्ष शीत गुप्ता ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश और जिला स्तर की कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुईं, जिससे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। इस अवसर पर नीलांचल भवन में महिला मोर्चा…
सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक शाला कंवरपाली में कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। शासकीय प्राथमिक शाला कंवरपाली में विदाई समारोह, विद्यार्थियों को उपहार देकर दी गई शुभकामनाएं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के छोटे विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया। कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों को शुभकामनाएं…
सरायपाली। विकासखंड सरायपाली के संकुल सिंघोड़ा अंतर्गत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए छात्र सम्मान एवं विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और कक्षा आठवीं के छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई। रिमजी विद्यालय में कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को विदाई, उत्कृष्ट छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों में नेतृत्व, लोकप्रियता और सहभागिता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोपनीय मतदान…