Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना।बसना विकासखंड में समन्वयक संघ की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से त्रिकांत बाघ को संघ का नया ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इससे पूर्व यह दायित्व अनिल सिंह साव के पास था, लेकिन उनके विकासखंड स्रोत समन्वयक बसना पद पर चयनित होने के बाद अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था। समन्वयक संघ की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ अध्यक्ष का चयन। नव नियुक्त अध्यक्ष त्रिकांत बाघ के चयन पर सभी समन्वयक साथियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ समन्वयक रोहित पटेल के उद्बोधन से हुई, जिसमें उन्होंने संगठनात्मक संरचना, दायित्वों और अध्यक्ष पद की…
बसना(जीतयादव)।सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा जी के बसना नगर में होने जा रहे शिव महापुराण कथा आयोजन की तैयारियां भक्ति और श्रद्धा के साथ आरंभ हो गई हैं। इसी क्रम में महादेव शिव जी की प्रेरणा से कथा आयोजन समिति बसना द्वारा कुंभ भरण पश्चात् दिव्य एवं भव्य कलश यात्रा नगर में निकाली गई, जिसमें 1544 से अधिक मातृ शक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। शिव महापुराण कथा को लेकर नगर में दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। पूरे नगर में “हर-हर महादेव” के…
बसना(जीतयादव)।थाना अंतर्गत पुलिस चौकी भंवरपुर के ग्राम जमदरहा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ग्राम लिमदरहा निवासी 25 वर्षीय गौतम साहू का शव जमदरहा स्थित पानी टंकी अहाता ग्राउंड के अंदर पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही भंवरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मौत संदिग्ध, हत्या या आत्महत्या—जांच में जुटी पुलिस। मृतक के पिता सूजन साहू के अनुसार, उनका पुत्र गौतम साहू 12 जनवरी 2026 को अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG06 GC 6352) से धान बिक्री का पैसा निकालने बैंक…
सरायपाली(जीतयादव)। रूड़ा में श्री राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रोटोकॉल में परिवर्तन के पश्चात शिक्षा मंत्री आज अपराह्न 3 बजे ग्राम रूड़ा पहुंचेंगे।आज फुलझर राज झेरिया यादव समाज बसना–सरायपाली के तत्वावधान में पावन, ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। श्री राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण से गांव में जागेगी आध्यात्मिक चेतना भूमिपूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान के साथ संपन्न होगा। इस शुभ अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, ग्राम के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि…
सरायपाली। ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के गठन के तहत छुईपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर माननीय श्री तन्मय पांडा जी एवं सरायपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर माननीय श्री तेजराम पटेल जी के नियुक्त होने पर सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने दोनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के गठन से संगठन में नई ऊर्जा ऊर्जा मिलेगी। विधायक चातुरी नंद ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त अध्यक्षों के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी ढंग…
बसना(जीतयादव)।बसना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम और निर्णायक कदम उठाया गया है। हाल ही में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के गठन के बाद कांग्रेस के सक्रिय नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के गठन को मोक्ष कुमार प्रधान ने बताया संगठन के लिए निर्णायक कदम। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि पिथौरा ब्लॉक से करन सिंह दीवान, बसना ब्लॉक से विजय कुमार साहू और सांकरा ब्लॉक से मधुसूदन साहू जैसे अनुभवी, जमीनी और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी…
सरायपाली(जीतयादव)।गायत्री शक्तिपीठ सरायपाली में 12 जनवरी को युवा प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा चेतना दिवस के रूप में श्रद्धा, उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार सरायपाली द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, बुद्धिजीवियों एवं गायत्री परिजनों की सहभागिता रही। कार्यक्रम की शुरुआत आदि शक्ति मां गायत्री एवं स्वामी विवेकानंद जी के पूजन-वंदन से हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन, राष्ट्रभक्ति, आत्मबल और चरित्र निर्माण पर ओजस्वी और प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए। डॉ. वीरेंद्र कर ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि “भारत माता…
बसना(जीतयादव)।मकर संक्रांति के पावन एवं पुण्य अवसर पर बसना क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है। मकर संक्रांति सूर्य उत्तरायण, नई ऊर्जा और सामाजिक एकता का पर्व है। मोक्ष कुमार प्रधान ने अपने प्रेरणादायक संदेश में कहा कि सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही जीवन में नई चेतना, नई दिशा और उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत होती है। यह पर्व विशेष रूप से किसानों, मेहनतकश वर्ग और ग्रामीण परंपराओं…
सरायपाली। छुईपाली गांव में गैस सिलेंडरों से भरी पिकअप वाहन में हुए भीषण ब्लास्ट की घटना की सूचना मिलते ही सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद स्वयं घटनास्थल पर पहुंचीं और मौके का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और प्रशासन से तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। गैस सिलेंडर परिवहन में भारी लापरवाही, हादसे ने खोली पोल घटनास्थल पर निरीक्षण के दौरान विधायक चातुरी नंद ने इस हादसे को सिर्फ दुर्घटना नहीं बल्कि शासन-प्रशासन की घोर और चिंताजनक लापरवाही का परिणाम…
महासमुंद। जिले के कांग्रेस भवन, महासमुंद में मंगलवार को ‘मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान’ को लेकर एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माननीय डॉ. चरणदास महंत ने भाजपा सरकार की नीतियों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार गरीब, मजदूर और किसान वर्ग के अधिकारों को कमजोर करने की साजिश कर रही है। डॉ. महंत ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि गरीब परिवारों की जीवनरेखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार नए कानून “विकसित भारत–जी राम जी विधेयक 2025” के माध्यम से मनरेगा को धीरे-धीरे…