Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़: 52 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, महिला सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार।

    21/06/2026

    रायगढ़: 2 लाख की चोरी का खुलासा, जशपुर से नट गिरोह के शातिर चोर गिरफ्तार।

    21/06/2026

    पिरदा: सांई सराईपाली स्कूल में हुआ योगाभ्यास, विद्यार्थियों ने सीखे स्वस्थ जीवन के मंत्र।

    21/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद: चोरी करने वाला शातिर चोर 24 घंटे में गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद।
    महासमुंद

    महासमुंद: चोरी करने वाला शातिर चोर 24 घंटे में गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad16/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    शातिर चोर chor
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद(जीतयादव)।तुमगांव थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और एक अन्य चोरी का वाहन भी बरामद किया है।

    दिनदहाड़े चोरी करने वाला शातिर चोर तुमगांव पुलिस की तत्परता से पुलिस के हत्थे चढ़ा।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अजय खुंटे निवासी ग्राम कुकराडिह थाना तुमगांव ने 14 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 मार्च की शाम वह अपने हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (CG 04 MP 8002) से काम से घर लौटे थे और बाइक को घर के परछी में खड़ी कर चाबी वहीं छोड़कर घर के अंदर चले गए। इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने घर का दरवाजा खुला देखकर मौके का फायदा उठाया और बाइक के साथ कुलर पर रखे दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गया।

    मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 80/26 धारा 303(2) और 331(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पतासाजी और पूछताछ के दौरान पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान दौलत राम चौहान (38 वर्ष) निवासी गौरटेक थाना बसना जिला महासमुंद के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरी की हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन तथा एक अन्य सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG 06 GR 1162) बरामद की गई, जिसे उसने बसना थाना क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया।

    पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। तुमगांव पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: 24 घंटे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा, गांव का ही युवक निकला आरोपी।

    18/06/2026

    महासमुंद: महिला और बच्चों की आड़ में हो रही थी गांजा तस्करी, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    18/06/2026

    महासमुंद: शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, मोटरसाइकिल समेत 18 लीटर शराब जब्त।

    17/06/2026

    महासमुंद: नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 3 तस्करों के साथ ड्रग्स की खेप बरामद।

    17/06/2026

    महासमुंद: हाईटेक तकनीक NAFIS से लैस हुई पुलिस, फिंगरप्रिंट जांच से तेज़ी से पहुंचेगी अपराधियों तक।

    16/06/2026

    महासमुंद: RTO सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान, 92 स्कूल बसों का हुआ भौतिक सत्यापन।

    14/06/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: 24 घंटे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा, गांव का ही युवक निकला आरोपी।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: महिला और बच्चों की आड़ में हो रही थी गांजा तस्करी, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, मोटरसाइकिल समेत 18 लीटर शराब जब्त।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    रायगढ़: 52 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, महिला सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार।

    21/06/2026

    पिरदा: NMMSE परीक्षा में सांई सराईपाली स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 4 विद्यार्थी बने राष्ट्रीय प्रतिभावान छात्र।

    20/06/2026

    रायगढ़: 2 लाख की चोरी का खुलासा, जशपुर से नट गिरोह के शातिर चोर गिरफ्तार।

    21/06/2026

    पिरदा: प्राथमिक शाला देवलगढ़ में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत।

    21/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.