Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद(जीतयादव)।नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नशीली कफ सिरप (Cough Syrup) की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 146 नग कोडीन फॉस्फेट युक्त नशीली कफ सिरप, एक स्कूटी एवं मोबाइल फोन सहित कुल 83,908 रुपये की संपत्ति जब्त की है। अवैध नशीली कफ सिरप तस्करी पर ANTF व थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई। दिनांक 17 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त…
बसना(जीतयादव) शासकीय प्राथमिक शाला बरोली में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री जुगल किशोर बुड़ेक बीते 12 नवंबर 2025 से लगातार तीन माह से अधिक समय से बिना किसी लिखित सूचना के अनुपस्थित हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय बाद भी उनके खिलाफ कोई ठोस विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है। शिक्षा विभाग में लापरवाही किस हद तक जड़ें जमा चुकी है, इसका चौंकाने वाला और चिंताजनक मामला बसना विकासखंड से सामने आया है। बरोली में लापरवाही की हदें पार, अधिकारियों की चुप्पी से बच्चों का भविष्य अधर में। सूत्रों के अनुसार शिक्षक की लगातार अनुपस्थिति को लेकर…
बसना। क्षेत्र के भरोसेमंद टू-व्हीलर शोरूम किरण ऑटो केयर ने अपने 13 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर और उपहारों की घोषणा की है। शोरूम की 13वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह विशेष कार्यक्रम 18 जनवरी 2026 (शनिवार) को आयोजित किया जा रहा है। किरण ऑटो केयर पर 18 जनवरी को बंपर ऑफर, बाइक बुकिंग पर LED TV सहित कई सुविधाएं । किरण ऑटो केयर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर नई हीरो बाइक एवं स्कूटी की बुकिंग पर ग्राहकों को कई विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। 501 रुपये में नई बाइक बुकिंग कराने…
सरायपाली(जीतयादव)। नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) प्रशिक्षण का विकासखंड सरायपाली के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जोन स्तरीय पाँच दिवसीय द्वितीय चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 12 जनवरी 2026 से 16 जनवरी 2026 तक विकासखंड के तीन जोनों— झिलमिला, पैकिन एवं तोरेसिंहा में सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया गया। FLN नवीन पाठ्य-पुस्तकों के प्रभावी क्रियान्वयन और गतिविधि आधारित शिक्षण पर रहा फोकस। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नवीन पाठ्य-पुस्तकों के प्रभावी क्रियान्वयन, गतिविधि आधारित शिक्षण, बाल-केन्द्रित शिक्षा, तथा कक्षा-कक्ष में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक गुणात्मक और प्रभावी बनाना रहा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टी.सी.…
महासमुंद।दिनांक 17 जनवरी 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरकोनी में पदोन्नति एवं स्थानांतरण के उपरांत अन्यत्र पदस्थ कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र परिवार द्वारा अपने सहकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरकोनी में प्रमोशन और ट्रांसफर के बाद सहकर्मियों को दी गई शुभकामनाओं के साथ विदाई। विदाई कार्यक्रम में पूर्व सदस्य कर्मचारियों में श्री विक्रम सिदार (पर्यवेक्षक), श्री विनोद सिंह (RHO), सारस्वत पवार (RHO) एवं रूपेश चंद्राकर (MLT) शामिल रहे, जिनका प्रमोशन एवं ट्रांसफर होने के बाद अन्य स्थानों पर पदस्थापन हुआ है।कार्यक्रम में सेक्टर…
महासमुंद(जीतयादव)।थाना तुमगांव क्षेत्र के कोडार डेम जंगल में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को महासमुंद पुलिस ने सुलझा लिया है। लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने इस जघन्य हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या की वजह लालच और लूट बताई गई है। दिनांक 02 अप्रैल 2025 को प्रार्थी देवदास चेलक द्वारा सूचना दी गई थी कि उलट कोडार डेम के सागौन जंगल में एक अज्ञात महिला का शव जली हुई अवस्था में पड़ा है। सूचना पर थाना तुमगांव में अपराध क्रमांक 82/25 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच…
बसना(जीतयादव)।ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष टी.सी. राठौर के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सदाशिव राम नायक के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष अजय नायक द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। जारी सूची में नगर पंचायत खरोरा की पूर्व एल्डरमैन एवं ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती श्रवण नायक को संघ की मुख्य इकाई में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सरस्वती श्रवण नायक को बंजारा सेवा संघ महिला सशक्तिकरण में सक्रिय भूमिका निभाने पर मिली नई जिम्मेदारी।…
सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री में नेवता भोज का आयोजन प्रधानमंत्री शक्ति पोषण योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया। यह कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान तथा विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नेवता भोज बच्चों के लिए प्रेम और पोषण से भरा सामूहिक भोजन का आयोजन हैं। नेवता भोज का आयोजन विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका सविता पटेल द्वारा अपने पुत्र हिमांश पटेल के चौथे जन्मदिन के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक…
बसना। शासकीय प्राथमिक शाला जोगीपाली में पदस्थ सहायक शिक्षिका रुबीना बानो को “मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2025 – शिक्षादूत पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान,गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, बच्चों के सर्वांगीण विकास और विद्यालय स्तर पर किए गए रचनात्मक प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2025 “शिक्षादूत” पुरस्कार शिक्षा में नवाचार और समर्पण की मिली बड़ी पहचान। यह गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह दिनांक 16 जनवरी 2026 को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य…
महासमुंद।महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनीमिया विषय पर 15 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान जिले के सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों एवं कॉलेजों में आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एनीमिया जागरूकता और स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़फुलझर (बसना) में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना…