Author: Ashok Nishad

बसना।जमदरहा जोन में प्राथमिक स्तर की शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से FLN (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण का द्वितीय बैच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण बीआरसी अनिल सिंह साव के मार्गदर्शन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे की देखरेख में आयोजित किया गया। पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण सत्र का समापन शुक्रवार को हुआ। FLN प्रशिक्षण के माध्यम से भाषा और गणित की बुनियाद मजबूत करने पर जोर दिया गया। FLN प्रशिक्षण में कुल 90 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया, जिन्हें दो बैचों में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर बच्चों की भाषा और गणित…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।विकासखंड सरायपाली के शिक्षकों को “मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2025” शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह दिनांक 16 जनवरी 2026 को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। “मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण”  2025 से सरायपाली विकासखंड के शिक्षक सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में पदस्थ शिक्षक ओमप्रकाश साव को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2025 – ज्ञानदीप पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें विद्यालय स्तर पर किए गए नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केदुवां में विकसित की गई पोषण वाटिका (किचन गार्डन) विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य और व्यवहारिक शिक्षा का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, संतुलित और स्वस्थ भोजन की आदतें विकसित करना तथा उन्हें प्रकृति के करीब लाना है। पोषण वाटिका से बच्चों को मिल रहा ताज़ा, स्वच्छ और पौष्टिक मध्यान्ह भोजन। विद्यालय परिसर में तैयार की गई पोषण वाटिका में विभिन्न मौसमी सब्ज़ियाँ उगाई जा रही हैं, जिनका उपयोग नियमित रूप से विद्यालय के मध्यान्ह भोजन में किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को…

Read More

बसना(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर, संकुल केंद्र जमदरहा के प्रधान पाठक गफ्फार खान को  मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार 2025 – “शिक्षादूत” शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय, नवाचारी एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए सम्मान से सम्मानित किया गया हैं। इस अवसर पर उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।  “शिक्षादूत” शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य के लिए मिला सम्मान। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में चंद्रहास चंद्राकर (अध्यक्ष, बीज निगम महासमुंद), इंद्रजीत सिंह खालसा गोल्डी (राज्य मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट गाइड),…

Read More

बसना(जीतयादव)।अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से Anti Narcotics Task Force (ANTF) एवं थाना बसना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस टीम ने गांजा तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 150 किलो 750 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई गई है। ANTF और बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 किलो से अधिक गांजा बरामद। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ANTF को गांजा तस्करी से जुड़े मामलों में एंड टू एंड एवं फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट और…

Read More

बसना(जीतयादव)।गढ़फुलझर निवासी स्वर्गीय राजू भैया जी के आकस्मिक निधन पर आयोजित शोकसभा में शोक और संवेदना का वातावरण रहा। इस शोकसभा में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान विशेष रूप से उपस्थित हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने स्व. राजू भैया जी को दी श्रद्धांजलि। शोकसभा को संबोधित करते हुए मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि स्व. राजू भैया जी सामाजिक जीवन में अत्यंत सरल, मिलनसार और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। वे हमेशा गांव और समाज के हित में सक्रिय रहते थे तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे।…

Read More

बसना।जनपद पंचायत बसना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरचुंडी में  रोजगार सहायक सफेद रात्रे पर लगे भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोपों को लेकर ग्रामीणों में अब भी भारी असंतोष बना हुआ है। मामले की शिकायत ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर महासमुंद एवं जिला पंचायत महासमुंद से की गई थी, जिस पर 17 अक्टूबर 2025 को जांच दल गांव पहुंचा था, लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच अधर में, महीनों बाद भी रिपोर्ट नहीं आई सामने। ग्रामीणों का कहना है कि रोजगार सहायक सफेद रात्रे पर लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं, जिनमें पीएम…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं नवाचारपूर्ण योगदान के लिए “मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2025 – ज्ञानदीप पुरस्कार” से सरायपाली ब्लॉक के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में पदस्थ शिक्षक ओमप्रकाश साव को सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं शैक्षणिक नवाचार के लिए प्रदान किया गया। यह शिक्षक सम्मान समारोह दिनांक 16 जनवरी 2026 को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, चंद्रहास चंद्राकर (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ बीज भंडार…

Read More

बसना।शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में अध्ययनरत बच्चों की पेयजल समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत गढ़पटनी द्वारा सराहनीय पहल की गई है। ग्राम पंचायत के सरपंच लक्ष्मी प्रसाद पटेल एवं उप सरपंच रोशन पटेल के सहयोग से विद्यालय परिसर में 1 एच.पी. क्षमता का नया मोटर पंप स्थापित किया गया, जिससे अब बच्चों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। पेयजल समस्या सरपंच–उप सरपंच के सहयोग से दूर हुई। विद्यालय में लंबे समय से पेयजल की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण बच्चों एवं शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते…

Read More

बसना।देश की आन-बान-शान के प्रतीक 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को गरिमामय, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से शासकीय उच्च माध्यमिक शाला गढ़पटनी में दोपहर 2 बजे एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत गढ़पटनी के सरपंच लक्ष्मी प्रसाद पटेल, उप सरपंच रोशन पटेल सहित पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षा विद एवं विद्यालय परिवार की गरिमामय उपस्थिति रही। गणतंत्र दिवस आयोजन को लेकर पंचायत–विद्यालय समन्वय बैठक। बैठक की शुरुआत गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय महत्व पर विस्तृत चर्चा के साथ हुई। सरपंच लक्ष्मी प्रसाद पटेल एवं उप सरपंच रोशन पटेल ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक…

Read More