Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र में समर कैंप सम्पन्न, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा।

    10/05/2026

    बसना: चमेली देवी अग्रवाल का निधन, 14 मई को होगी 12वीं एवं पगड़ी रस्म।

    10/05/2026

    महासमुंद: DIET में पाँच दिवसीय बीआरजी प्रशिक्षण सम्पन्न, नई पाठ्यपुस्तकों पर हुआ मंथन।

    10/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: बेरला में झेरिया यादव समाज का युवक-युवती परिचय एवं सम्मान समारोह आयोजित।
    बसना

    बसना: बेरला में झेरिया यादव समाज का युवक-युवती परिचय एवं सम्मान समारोह आयोजित।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad16/03/2026Updated:16/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    झेरिया यादव yadav
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।झेरिया यादव समाज द्वारा तहसील स्तरीय युवक-युवती परिचय एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोग, पदाधिकारी, युवा-युवतियां तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी एकता को मजबूत करना, युवाओं को प्रोत्साहित करना तथा समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना रहा।

    झेरिया यादव समाज युवक-युवती परिचय कार्यक्रम के साथ समाज के प्रतिभाशाली लोगों का हुआ सम्मान।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव तथा बेमेतरा विधायक दिपेश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके आगमन पर समाज के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया।

    मुख्य अतिथि मंत्री गजेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसके शिक्षित और जागरूक युवाओं पर निर्भर करती है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने, सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ने की अपील की।

    इस अवसर पर फुलझर राज झेरिया यादव समाज बसना के पदाधिकारी भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें तहसील अध्यक्ष नरेंद्र यादव, तहसील सचिव कुंजराम यादव तथा रिंकू यादव सहित कई प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

    कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच से सम्मानित किया गया। साथ ही युवक-युवती परिचय कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय कराया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज के भीतर सरल और पारंपरिक विवाह को बढ़ावा देना तथा परिवारों को एक मंच पर जोड़ना रहा।

    कार्यक्रम के अंत में तहसील बेरला के संरक्षक गणेश गौसेवक और युवा नेता पुरुषोत्तम यादव ने सभी अतिथियों, झेरिया यादव समाज के पदाधिकारियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी समाज की एकता, शिक्षा और विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र में समर कैंप सम्पन्न, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा।

    10/05/2026

    बसना: चमेली देवी अग्रवाल का निधन, 14 मई को होगी 12वीं एवं पगड़ी रस्म।

    10/05/2026

    बसना: मंडी में शुरू होगी रबी धान खरीदी, 11 मई से खुलेगी खुली बोली व्यवस्था।

    10/05/2026

    बसना: 1 एकड़ में एक बोरी यूरिया का फैसला किसान विरोधी – मोक्ष कुमार प्रधान।

    10/05/2026

    बसना: 64 लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।

    09/05/2026

    बसना: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) की सामाजिक सदभाव बैठक सम्पन्न, सनातन संस्कृति पर हुआ मंथन।

    08/05/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र में समर कैंप सम्पन्न, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: चमेली देवी अग्रवाल का निधन, 14 मई को होगी 12वीं एवं पगड़ी रस्म।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: मंडी में शुरू होगी रबी धान खरीदी, 11 मई से खुलेगी खुली बोली व्यवस्था।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र में समर कैंप सम्पन्न, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा।

    10/05/2026

    बसना: चमेली देवी अग्रवाल का निधन, 14 मई को होगी 12वीं एवं पगड़ी रस्म।

    10/05/2026

    महासमुंद: DIET में पाँच दिवसीय बीआरजी प्रशिक्षण सम्पन्न, नई पाठ्यपुस्तकों पर हुआ मंथन।

    10/05/2026

    पिथौरा: गौ तस्करी का बड़ा खुलासा, 11 बैलों के साथ दो कथित तस्कर पकड़े गए।

    10/05/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.