Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
सरायपाली(जीतयादव)।शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बानीगिरोला के नवपदस्थ प्राचार्य श्री भोग सिंह भोई ने ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहर शिशुपाल में एक भव्य और आत्मीय स्नेह भोज कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शिक्षा जगत में सौहार्द, सम्मान और एकजुटता का प्रतीक बना। शिशुपाल पर्वत में प्राचार्य भोई के नेतृत्व में आयोजित भव्य स्नेह भोज में शिक्षा अधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टी. सी. पटेल, विशिष्ट अतिथि पूर्व सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री लोकनाथ भोई, सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री शौकीलाल भोई, प्राचार्य श्री जितेंद्र बुडेक, श्री गांड़ा राय साहू, श्री रतन…
महासमुंद(जीतयादव)।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आज 18 जनवरी को बसना एवं सरायपाली क्षेत्र के स्कूल बसों का भौतिक निरीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग महासमुंद की संयुक्त टीम ने किया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने स्कूल बसों का भौतिक निरीक्षण किया। बसना क्षेत्र के पब्लिक स्कूल बसना में 20 और सरायपाली क्षेत्र के प्रतिभा पब्लिक स्कूल सरायपाली में 36 स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। कुल 56 बसों में से 8 बसों में दस्तावेजों और अन्य आवश्यकताओं की कमी पाई गई, जिसके लिए…
बसना(जीतयादव)।बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झगरेनडीही स्थित किरण ऑटो केयर ने अपने स्थापना के 13 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। 13वीं वर्षगांठ के अवसर पर शोरूम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां ग्राहकों के उत्साह और विश्वास ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। ग्राहकों के भरोसे किरण ऑटो केयर ने रचा बिक्री का नया रिकॉर्ड बना। वर्षगांठ समारोह का शुभारंभ दोपहर 1 बजे शोरूम परिसर में केक काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहक, शुभचिंतक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। खास बात यह रही कि 80 से 85 किलोमीटर दूर…
बसना(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में सहायक शिक्षक श्री शांभुसिंह पारेश्वर का जन्मदिन विद्यालय परिवार द्वारा सादगीपूर्ण एवं हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अपने प्रिय शिक्षक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने श्री पारेश्वर के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामना संदेश दिए। बच्चों ने कहा कि श्री पारेश्वर न केवल उन्हें पढ़ाई में मार्गदर्शन देते हैं, बल्कि जीवन में अच्छे संस्कार और अनुशासन भी सिखाते हैं। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उल्लास और सकारात्मक माहौल…
सरायपाली(जीतयादव)।मगधा यादव समाज के लिए यह अत्यंत गर्व और गौरव का क्षण है कि ग्राम अंतर्ला निवासी वरिष्ठ समाजसेवी श्री डोलमणी दीप एवं धर्मपत्नी श्रीमती सुमित्रा दीप के होनहार सुपुत्र रूपेश दीप का चयन भारतीय सेना में हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरे मगधा यादव समाज सरायपाली में खुशी और उत्साह का माहौल है। युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत, मगधा यादव समाज ने मां समलेश्वरी सम्मान से किया अभिनंदन एवं शुभकामनाएं दीं। रूपेश दीप के सेना में चयन होने पर समाज की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें तिलक-चंदन कर अंगवस्त्र,…
राजिम।आध्यात्मिक चेतना, सेवा और मानव कल्याण के प्रतीक स्वामी अनुराज जी की जयंती के पावन अवसर पर 18 एवं 19 जनवरी 2026 को श्री चंकेश्वरी दिव्य गुरुधाम तरीघाट में दो दिवसीय “अमृत आनंद महोत्सव” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया है। यह आयोजन पूज्य गुरुजी डॉ. आनंद मतावले जी के पावन संरक्षण, सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में 19 जनवरी को रात्रि में समापन कार्यक्रम संपन्न होगा। महोत्सव में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन, साधक-साधिकाएं, शिष्यगण, समाजसेवी, बुद्धिजीवी वर्ग एवं युवा शामिल हुए। पूरे गुरुधाम परिसर में भक्ति, साधना, अनुशासन और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला। भक्ति, साधना…
बसना।राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के निर्देशानुसार तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे एवं डीएमसी के मार्गदर्शन में चेतना विकास एवं मूल्य शिक्षा दल द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विकासखंड स्तरीय 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन विकासखंड स्रोत केंद्र बसना में किया गया। इस प्रशिक्षण में विकासखंड बसना के 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण का संयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंकोरी के प्राचार्य श्री यज्ञराम सिदार के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य सद्जीवन, सहसीखना, नैतिक मूल्य, जीवन कौशल एवं वैज्ञानिक सोच को सुदृढ़ करते हुए शिक्षकों को व्यवहारिक…
सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय कन्या उच्च प्राथमिक शाला तोरेसिंहा में एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण के अंतर्गत छात्राओं को हीराकुंड बांध एवं विज्ञान पार्क, संबलपुर ले जाया गया, जहाँ उन्होंने ज्ञानवर्धक जानकारी के साथ-साथ मनोरंजक अनुभव भी प्राप्त किया। शैक्षणिक भ्रमण में शासकीय कन्या उच्च प्राथमिक शाला तोरेसिंहा की छात्राओं को सीखने का आनंद मिला। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने हीराकुंड बांध की विशाल संरचना, जल प्रबंधन प्रणाली और उसके महत्व को नजदीक से देखा। शिक्षकों द्वारा बच्चों को बांध के इतिहास, उपयोगिता और वैज्ञानिक पहलुओं की सरल भाषा में जानकारी दी गई। इसके पश्चात विज्ञान पार्क संबलपुर में…
महासमुंद(जीतयादव)।एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना तुमगांव पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 930 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 46 हजार 500 रुपये बताई जा रही है, बरामद किया…
महासमुंद(जीतयादव)।जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से महासमुंद पुलिस द्वारा “नवा बिहान साइबर जागरूकता अभियान” के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत साइबर अपराध, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति, महिला संबंधी अपराध एवं यातायात सुरक्षा विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। विभिन्न स्थानों पर चला साइबर जागरूकता अभियान यह साइबर अभियान कांग्रेस चौक महासमुंद, सिरपुर बाजार हाट एवं मंदिर परिसर, ग्राम लाफिन खुर्द, तथा सप्तशक्ति संगम एवं…