Author: Ashok Nishad

पिथौरा(जीतयादव)। ग्राम छतवन (चांदन) की होनहार बेटी सत्या नेताम का सब इंस्पेक्टर (SI) पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र और समाज में खुशी का माहौल है।उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित समाज के लोगों में गर्व की भावना देखी जा रही है। सत्या नेताम नोहर सिंह नेताम की पुत्री हैं। छतवन की होनहार बेटी सत्या नेताम की सफलता पर समाज के पदाधिकारियों और ग्रामीणों में खुशी की लहर। बताया गया कि सत्या नेताम की इस सफलता पर समाज और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि उनकी…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। सरायपाली थाना क्षेत्र के अमरकोट धान उपार्जन केंद्र में हुए करीब 1.65 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धान खरीदी वर्ष 2024-25 के दौरान हजारों बोरी धान की कमी मिली, पुलिस ने केंद्र प्रभारी और बारदाना प्रभारी को पकड़ा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला धान खरीदी वर्ष 2024-25 का है। अमरकोट धान उपार्जन केंद्र में भौतिक सत्यापन के दौरान कुल 14,221 बोरी के मुकाबले 11,416 बोरी कम पाई गई। 40 किलो प्रति…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित कोडार डैम में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब पानी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान जयपावर (35 वर्ष) निवासी शंकर नगर के रूप में हुई है। स्काउट गाइड के जिला उपाध्यक्ष जयपावर का शव मिला, पुलिस आत्महत्या सहित सभी पहलुओं से कर रही जांच। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जयपावर स्काउट गाइड महासमुंद के जिला उपाध्यक्ष थे और साथ ही बिल्डिंग कॉन्ट्रेक्टर का कार्य भी करते थे। शुक्रवार सुबह वे सामान्य रूप से अपने घर से निकले थे और करीब 10:30 बजे तुमगांव…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां JCB चोरी की शिकायत करने वाला ही व्यक्ति जांच में आरोपी निकला। खल्लारी थाना पुलिस ने जांच के बाद झूठी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। खल्लारी पुलिस की जांच में खुलासा, बीमा क्लेम के लिए खुद ही JCB बेचकर दर्ज कराई थी चोरी की रिपोर्ट। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोविंद धीवर (35 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 23 सुभाष नगर महासमुंद ने 31 मार्च 2026 को थाना खल्लारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी जेसीबी क्रमांक CG 04 L 3422…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।सिरशोभा गांव में धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल के बीच श्री राम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन 4 अप्रैल से 6 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। सुप्रसिद्ध कथा वाचक कामता प्रसाद शरण करेंगे श्री राम कथा वाचन, समापन पर होगा विशाल भंडारा। आयोजन की शुरुआत 4 अप्रैल की शाम 4 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इस यात्रा में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और महिलाएं शामिल होंगी। इसके बाद 5 अप्रैल को…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सरायपाली अंचल की छात्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में केदुवां स्कूल की छात्रा ने तहसील स्तर पर हासिल की सफलता। वीणा साहू, जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केदुवां में कक्षा आठवीं की छात्रा हैं, ने तहसील स्तर पर आयोजित परीक्षा की प्रवीण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वीणा साहू, ग्राम बिजातीपाली निवासी दुर्गा प्रसाद साहू की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे सरायपाली क्षेत्र में खुशी का माहौल है।…

Read More

बसना(जीतयादव)। रायपुर में FLN (Foundational Literacy and Numeracy) आधारित नवीन पाठ्यपुस्तकों पर पांच दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महासमुंद जिले के DRG (डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप) के शिक्षकों ने भाग लिया। नई शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक शिक्षा को अधिक प्रभावी और गतिविधि आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। FLN नई शिक्षा नीति के तहत गतिविधि आधारित शिक्षण और नई पाठ्यपुस्तकों पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण। यह प्रशिक्षण 27 से 31 मार्च 2026 तक SCERT के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऋतुराज रघुवंशी और एफएलएन प्रभारी शबनम के निर्देशन में शिक्षकों को…

Read More

बसना(जीतयादव)।देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच टोल टैक्स में 5 प्रतिशत की वृद्धि ने आम जनता की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। इस फैसले को लेकर क्षेत्र में नाराजगी देखी जा रही है। कांग्रेस के सक्रिय नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने इस बढ़ोतरी का कड़ा विरोध करते हुए इसे जनविरोधी निर्णय बताया है। मोक्ष कुमार प्रधान ने बढ़ती महंगाई के बीच टोल बढ़ोतरी का विरोध किया है और सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग है। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि पहले से ही पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों से…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 08 नग हीरा बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत कुल 4 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। स्पेशल टीम और शोभा थाना की संयुक्त कार्रवाई, 4.50 लाख रुपये की हीरा जब्त। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से हीरे का परिवहन…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। जिले में अवैध शराब के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में महासमुंद थाना की टीम ने अवैध शराब परिवहन करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। बेलसोण्डा रेलवे फाटक के पास पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति घोड़ारी शराब दुकान से अधिक मात्रा में देशी मसाला शराब लेकर मोटरसाइकिल से जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बेलसोण्डा रेलवे फाटक के आगे एनएच-353…

Read More