Author: Ashok Nishad

रायपुर(जीतयादव)।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर आयोजित होने वाले सरगुजा ओलंपिक के प्रतीक चिन्ह (लोगो) एवं शुभंकर “गजरु” का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरगुजा अंचल के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – 3.50 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन सरगुजा के युवाओं के उत्साह और खेल भावना का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जानकारी दी कि सरगुजा…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)।बसना विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर, सांकरा में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं मातृ सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को भावविभोर कर दिया। माताएं समाज की प्रथम शिक्षिका होती हैं, संस्कारयुक्त शिक्षा से ही बनेगा सशक्त भारत – डॉ. संपत अग्रवाल। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. श्री संपत अग्रवाल ने कहा कि माताएं समाज की प्रथम शिक्षिका होती…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)।स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पिरदा में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में बसना विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के मेधावी और होनहार छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वामी आत्मानंद विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान, शिक्षा के महत्व पर दिया प्रेरणादायी संदेश। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। आज के विद्यार्थी ही आने वाले कल के डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, अधिकारी…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स(ANTF) एवं जिला महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नारकोटिक्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध मामलों में एंड टू एंड विवेचना करते हुए पूरे सप्लाई चैन पर कार्यवाही कर तस्करी नेटवर्क को तोड़ा गया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स(ANTF) और जिला पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में कुल 08 अलग-अलग प्रकरणों में 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्यवाही की गई है। इन सभी मामलों में लगभग 1582…

Read More

बसना(जीतयादव)।सर्व हिंदू समाज भंवरपुर मंडल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर में 29 जनवरी को हिंदू सम्मेलन का आयोजन हर्ष, उल्लास और धार्मिक वातावरण के साथ किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवाओं की सहभागिता देखने को मिली। हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के जिला अध्यक्ष दयामणी सिदार, मुख्य अतिथि सरला कोसरिया (छाया विधायक), अध्यक्षता देवकी पुरुषोत्तम दीवान, सभापति जिला पंचायत सदस्य एवं विशिष्ट अतिथि ममता शीतल मिश्रा जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुई। हिंदू सम्मेलन में अनेक गणमान्य अतिथियों की रही…

Read More

बसना(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर, संकुल केंद्र जमदरहा में सामाजिक सहभागिता और बच्चों के पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 13वीं बार नेवता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार 2025 से सम्मानित प्रधान पाठक गफ्फार खान के नेतृत्व में सामाजिक सहयोग से संपन्न हुआ। नेवता भोज में बच्चों को मिला पौष्टिक आहार, शिक्षकों व समिति सदस्यों ने की सराहना। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सरस्वती माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इस अवसर पर आज के नेवता भोज का आयोजन शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नेहरूलाल…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)।26 जनवरी को संत अन्ना स्कूल सांकरा जोंक में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसे फादर जोसेफ द्वारा संपन्न किया गया। इस अवसर पर उनके सहयोग के लिए सिस्टर रोशली जार्ज विशेष रूप से उपस्थित रहीं। ध्वजारोहण के पश्चात सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया। गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा सभी का मन। इसके बाद विद्यालय से भारत माता की मनोहारी झांकी निकाली गई, जो डीजे…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसवानी में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष, उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य श्री डी. आर. बारिहा के करकमलों से ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात पूरे गांव में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों और नारों के साथ भव्य संचलन निकाला गया, जिसमें ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण, भव्य संचलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आकर्षण केंद्र रहा। संचलन के उपरांत विद्यालय परिसर में सभी बच्चों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। इसके बाद बहुप्रतीक्षित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें…

Read More

रायपुर(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और डिजिटल सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 8 नए साइबर पुलिस थानों का शुभारंभ किया गया है। यह पहल ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध, फेक आईडी, हैकिंग और अन्य डिजिटल अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। आम नागरिकों को अब साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि उन्हें स्थानीय स्तर पर ही त्वरित न्याय और तकनीकी सहायता उपलब्ध हो सकेगी। यह कदम…

Read More

बसना(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “श्री राम लला दर्शन, अयोध्या धाम” के अंतर्गत बसना जनपद से तीर्थ यात्रियों का एक दल हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर यात्रियों को हरा झंडा दिखाकर शुभ यात्रा की कामना के साथ रवाना किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्री राम लला दर्शन के लिए जनपद अधिकारियों की मौजूदगी में हरा झंडा दिखाकर दी गई शुभ यात्रा की शुभकामनाएं। इस मौके पर बसना भाजपा मंडल के महामंत्री श्री दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री सरोज पटेल, श्री अमृत चौधरी सहित जनपद बसना…

Read More