Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीतयादव)। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कांग्रेस के सक्रिय नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने क्षेत्रवासियों को हनुमान जयंती की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। हनुमान जयंती में भक्ति और उत्साह का माहौल, मंदिरों में पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन। मोक्ष कुमार प्रधान ने अपने संदेश में कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति और समर्पण के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें साहस, निष्ठा और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी का चरित्र हमें…
रायपुर(जीतयादव)। इमरजेंसी हेल्थ सर्विस को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस शामिल हैं। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में 108 एम्बुलेंस सेवा को और सशक्त रूप से संचालित किया जा रहा है। शहर में 15 मिनट और गांव में 30 मिनट के भीतर मिलेगी इमरजेंसी नई एम्बुलेंस सेवा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि नई एम्बुलेंस सेवा शुरू होने के बाद शहरों में 15 मिनट के भीतर…
महासमुंद(जीतयादव)। गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा 1 फरवरी से 30 मार्च तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के सभी अनुविभागों में अलग-अलग टीम बनाकर गुम इंसानों की पतासाजी की गई, जिसके परिणामस्वरूप कुल 210 गुम इंसानों को दस्तयाब कर सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गुमशुदा लोगों को जल्द से जल्द ढूंढकर उन्हें परिवार से मिलाना और ऐसे मामलों को प्राथमिकता के साथ हल करना था। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गठित टीमों ने चलाया गुमशुदा खोज अभियान। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान…
महासमुंद(जीतयादव)। मुर्गी फार्म से मुर्गियों की चोरी के मामले में महासमुंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मुर्गियां और घटना में प्रयुक्त साइकिल भी जब्त की है। जानकारी के अनुसार बसंत चन्द्राकर (56 वर्ष), निवासी पिटियाझर, ने 29 मार्च 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पतेरापाली नहर डायवर्सन के पास स्थित उनके मुर्गी फार्म से 35 मुर्गियां (कीमत करीब 3,500 रुपये) चोरी हो गई हैं। मुर्गी फार्म में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक व्यक्ति मुर्गियां चोरी करते दिखाई…
सरायपाली(जीतयादव)। जल संसाधन विभाग, सरायपाली के कर्मचारी ललित यादव के सेवानिवृत्त होने पर उनके गृह निवास में स्नेहपूर्ण एवं गरिमामय विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मित्रगण और परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ललित यादव को शाल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान, सेवाकाल के योगदान को किया याद। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने ललित यादव के लंबे सेवाकाल को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यादव ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ विभागीय कार्यों का निर्वहन किया। विभाग के विकास और कार्यों…
सरायपाली(जीतयादव)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले के अलग-अलग स्थानों से गांजा और नशीली टैबलेट बरामद की है। पुलिस ने सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में बाइक से 6 किलो गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं महासमुंद में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की मदद से 700 नग नशीली टैबलेट भी बरामद की गई है। एनएच-53 रेहटीखोल में नाकाबंदी कर पुलिस ने पकड़ा, ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था गांजा । पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से बाइक में मादक पदार्थ लाया जा…
महासमुंद(जीतयादव)। कार में छिपाकर ले जाए जा रहे 200 किलो गांजा के साथ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने कोमाखान थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था गांजा, एनएच-353 टेमरी नाका पर नाकाबंदी कर पुलिस ने पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक सफेद रंग की डिजायर कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एनएच-353 स्थित टेमरी नाका…
बसना(जीतयादव)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बसना थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है। पुलिस ने मुवर्स एंड पैकर्स कंपनी के नाम पर घरेलू सामान की आड़ में गांजा की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुवर्स एंड पैकर्स के नाम पर घरेलू सामान की आड़ में हो रही थी गांजा तस्करी, करोड़ों की सामग्री जब्त। पुलिस के अनुसार बोलेरो पिकअप वाहन में घरेलू सामान के बीच छिपाकर 454.890 किलो (करीब 4 क्विंटल 54 किलो) गांजा परिवहन किया जा रहा था। सूचना…
सरायपाली(जीतयादव)। संकुल केंद्र बाराडोली में सोमवार को शिक्षक रमेश लाल पटेल के सेवानिवृत्त होने पर भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान वातावरण भावुक रहा और उपस्थित लोगों ने उनके योगदान की सराहना की। संकुल केंद्र बाराडोली में शिक्षक रमेश लाल पटेल के सेवानिवृत्त होने पर शिक्षकों और साथियों ने दी सम्मानपूर्ण विदाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकुल समन्वयक ऋषि प्रधान ने कहा कि शिक्षक कभी वास्तव में सेवानिवृत्त नहीं होते। उन्होंने कहा कि सेवाकाल में शिक्षक बच्चों को…
बसना(जीतयादव)। डॉ. भीमराव अम्बेडकर के नाम पर दिए जाने वाले प्रतिष्ठित डॉ. भीमराव अम्बेडकर नेशनल अवार्ड से बसना क्षेत्र के डिजेन्द्र कुर्रे को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें सामाजिक सेवा, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और साहित्य में नव सृजन के लिए प्रदान किया गया। शिक्षा और साहित्य में योगदान के लिए शांति फाउंडेशन गोण्डा ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर नेशनल अवार्ड से किया सम्मानित। यह सम्मान शांति फाउंडेशन गोण्डा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन में प्रदान किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य…