Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: 33 जिलों में शुरू हुई “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा, 400 अत्याधुनिक वाहन और फॉरेंसिक वैन रवाना।

    18/05/2026

    बसना: वार्ड 8 में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा।

    18/05/2026

    रायगढ़: तलवार लेकर घर में घुसा युवक गिरफ्तार, बोलेरो और बाइक में की तोड़फोड़।

    18/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 18
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»रायपुर»रायपुर: 33 जिलों में शुरू हुई “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा, 400 अत्याधुनिक वाहन और फॉरेंसिक वैन रवाना।
    रायपुर

    रायपुर: 33 जिलों में शुरू हुई “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा, 400 अत्याधुनिक वाहन और फॉरेंसिक वैन रवाना।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad18/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    CG Dial 112 dial
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    रायपुर(जीतयादव)।आपातकालीन सेवाओं और स्मार्ट पुलिसिंग को नई मजबूती देने के लिए “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा का विस्तार करते हुए 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों तथा मोबाइल फॉरेंसिक वैन को केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई व्यवस्था के तहत अब प्रदेश के सभी 33 जिलों में 24×7 इमरजेंसी सहायता उपलब्ध होगी।

    “CG Dial-112” से  मेडिकल, फायर और इमरजेंसी सहायता, स्मार्ट तकनीक से लैस होगी छत्तीसगढ़ की पुलिसिंग।

    CG Dial-112 सेवा को अत्याधुनिक तकनीकों से लैस किया गया है। इन वाहनों में स्मार्टफोन, जीपीएस सिस्टम, वायरलेस रेडियो, पीटीजेड कैमरा, डैश कैम, मोबाइल एनवीआर और सोलर बैकअप जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जिससे घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रियल-टाइम ट्रैकिंग और त्वरित संचार संभव हो सकेगा।

    सरकार द्वारा शुरू की गई CG Dial-112 सेवा “एक्के नंबर, सब्बो बर” थीम पर आधारित है, जिसमें पुलिस, फायर ब्रिगेड, मेडिकल इमरजेंसी, महिला एवं बाल सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और हाईवे इमरजेंसी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। नागरिक अब वॉयस कॉल, एसएमएस, ईमेल, वेब पोर्टल, व्हाट्सएप, चैटबॉट और SOS-112 इंडिया ऐप के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

    इसके साथ ही राज्य में मोबाइल फॉरेंसिक वैन की भी शुरुआत की गई है, जिनकी मदद से घटनास्थल पर ही प्राथमिक जांच, साक्ष्य संग्रहण और डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन किया जा सकेगा। अधिकारियों का मानना है कि इससे अपराध जांच की गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार आएगा तथा साक्ष्य आधारित न्याय प्रणाली को मजबूती मिलेगी।

    कार्यक्रम के दौरान राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था और त्वरित आपातकालीन सहायता प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    रायपुर: RTO challan apk के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, डाउनलोड करते ही कट रहे पैसे।

    03/05/2026

    रायपुर: MOBILE इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का सफल परीक्षण, हर फोन पर पहुंचेगा अलर्ट।

    03/05/2026

    रायपुर: DSP के बेटे आयुष झारिया ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में सनसनी।

    01/05/2026

    रायपुर: 5 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    01/05/2026

    पिथौरा: तेंदूपत्ता प्रबंधकों की हड़ताल जारी,14 लाख परिवार प्रभावित।

    30/04/2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित किए।

    29/04/2026
    टॉप पोस्ट
    रायपुर

    रायपुर: RTO challan apk के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, डाउनलोड करते ही कट रहे पैसे।

    Ashok Nishad
    रायपुर

    रायपुर: MOBILE इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का सफल परीक्षण, हर फोन पर पहुंचेगा अलर्ट।

    Ashok Nishad
    रायपुर

    रायपुर: DSP के बेटे आयुष झारिया ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में सनसनी।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: लू से बेहोश महिला की मदद को आगे आए मोक्ष कुमार प्रधान, अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान।

    18/05/2026

    सरायपाली: 450 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    18/05/2026

    बसना: अवैध कबाड़ यार्ड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त।

    18/05/2026

    पिथौरा: कोर्ट परिसर में आदिवासी युवक से मारपीट और जातिसूचक गाली देने का आरोप।

    17/05/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.