Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: NH-53 पर दर्दनाक सड़क हादसा, प्रधान आरक्षक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर।

    02/06/2026

    महासमुंद: दोस्तों ने की युवक की हत्या, महानदी किनारे दफनाया शव, 4 आरोपी गिरफ्तार।

    02/06/2026

    बसना: Online सट्टा गिरोह का किया भंडाफोड़, नागपुर से संचालित नेटवर्क का खुलासा।

    02/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 2
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: NH-53 पर दर्दनाक सड़क हादसा, प्रधान आरक्षक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर।
    बसना

    बसना: NH-53 पर दर्दनाक सड़क हादसा, प्रधान आरक्षक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad02/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    NH-53 सड़क हादसा
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-53 पर सांकरा स्थित जोंक नदी बलदीडीह क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बागबाहरा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक दयासागर भोई की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों, ग्रामीणों और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

    NH-53 सांकरा के बलदीडीह क्रॉसिंग के पास ट्रेलर से टकराई बाइक, जांच में जुटी पुलिस।

    जानकारी के अनुसार ग्राम गोडमर्रा निवासी दयासागर भोई (40 वर्ष) बागबाहरा थाना में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत थे। वे अवकाश पर अपने गृह ग्राम गोडमर्रा आए हुए थे। रविवार को निजी कार्य से पिथौरा गए थे और कार्य पूरा कर अपनी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (CG 06 GU 7059) से वापस घर लौट रहे थे।

    इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग NH-53 पर बलदीडीह स्थित सांकरा जोंक नदी क्रॉसिंग के निकट उनकी मोटरसाइकिल की बसना से रायपुर की ओर जा रहे ट्रेलर वाहन क्रमांक RJ 04 GD 2633 से जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल चालक रांग साइड से आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से टक्कर होने के बाद बाइक चालक वाहन के नीचे जा घुसा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

    घटना की सूचना मिलते ही सांकरा पुलिस मौके पर NH-53 पहुंची और गंभीर रूप से घायल दयासागर भोई को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। जवान बेटे की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। अस्पताल परिसर में शोक का माहौल व्याप्त रहा। दयासागर भोई के निधन की खबर जैसे ही गोडमर्रा सहित आसपास के गांवों में पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उनकी असामयिक मृत्यु से न केवल परिवार बल्कि पुलिस विभाग और क्षेत्रवासियों को भी गहरा आघात पहुंचा है।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: Online सट्टा गिरोह का किया भंडाफोड़, नागपुर से संचालित नेटवर्क का खुलासा।

    02/06/2026

    बसना: धान घोटाले में बड़ी कार्रवाई, बम्हनी उपार्जन केंद्र प्रभारी गंगाधर जगत गिरफ्तार।

    28/05/2026

    बसना: गधाभाठा में चोरों का आतंक खेतों से बोर मोटर और केबल चोरी, दहशत में किसान।

    28/05/2026

    बसना: Diesel और खाद के लिए भटक रहे अन्नदाता, मोक्ष कुमार प्रधान ने उठाए सवाल।

    28/05/2026

    बसना: ओडिशा से मुंबई गांजा तस्करी का प्लान फेल, पुलिस ने महाराष्ट्र के तस्कर को दबोचा।

    28/05/2026

    बसना: रानीसागर (नानकसागर) में 28 मई से शुरू होगा, भव्य श्री सोलहप्रहरी हरि नाम यज्ञ।

    28/05/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: Online सट्टा गिरोह का किया भंडाफोड़, नागपुर से संचालित नेटवर्क का खुलासा।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: धान घोटाले में बड़ी कार्रवाई, बम्हनी उपार्जन केंद्र प्रभारी गंगाधर जगत गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: गधाभाठा में चोरों का आतंक खेतों से बोर मोटर और केबल चोरी, दहशत में किसान।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: NH-53 पर दर्दनाक सड़क हादसा, प्रधान आरक्षक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर।

    02/06/2026

    बसना: Online सट्टा गिरोह का किया भंडाफोड़, नागपुर से संचालित नेटवर्क का खुलासा।

    02/06/2026

    रायगढ़: “Operation Clean Hunt” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 फरार आरोपी गिरफ्तार।

    27/05/2026

    महासमुंद: दोस्तों ने की युवक की हत्या, महानदी किनारे दफनाया शव, 4 आरोपी गिरफ्तार।

    02/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.