बसना। ग्राम चारभाटा में आयोजित भव्य अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की तथा उपस्थित श्रद्धालुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
चारभाटा के अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में सुख-समृद्धि की कामना, धार्मिक आयोजनों को बताया सामाजिक एकता का आधार।
धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। चारभाटा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। नाम संकीर्तन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को धर्म एवं मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
महायज्ञ स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने मोक्ष कुमार प्रधान का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर कमल नयन प्रधान, प्रशांत पंडा, उद्धव पात्र, निर्मल प्रधान, गोकुलानंद प्रधान, थबीर प्रधान, शरद प्रधान सहित ग्राम के वरिष्ठजन हरिचरण प्रधान, मधु बारीक और राधेश्याम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना करते हुए नाम संकीर्तन में सहभागिता निभाई।



