बसना(जीतयादव)। ग्राम कंचनपुर में 2 जून से 3 जून 2026 तक भव्य अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।
भक्ति और श्रद्धा का संगम: कंचनपुर में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ।
आयोजन के तहत विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से आमंत्रित मानस परिवारों द्वारा रामचरितमानस का संगीतमय पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रवचन प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध मानस कलाकारों की प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
आमंत्रित मानस परिवार एवं कलाकार
1. पार्वती मानस परिवार (कांकेर, बस्तर)
गायिका – पार्वती साहू
व्याख्याकार – बृजबिहारी ठाकुर
2. मनीषा मानस परिवार (थरगांव)
गायिका – मनीषा नागवंशी
3. निलकुमार मानस परिवार (पहंदा, सारंगढ़)
गायक – निलकुमार
गायिका – रितु लहरे
4. रागिनी मानस परिवार (ओड़केरा, जैजेपुर)
गायिका – रागिनी कर्ष
5. सिया के राम मानस परिवार (कंचनपुर)
गायक – अशोक पटेल एवं ग्रुप
6. राधाकृष्ण मानस परिवार (कंचनपुर)
गायक – रोहित चौहान
गायिका – नीतू भट्ट
आयोजन समिति के अनुसार अखंड रामायण पाठ के माध्यम से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।समिति ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामवासी लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।




