सरायपाली(जीतयादव)। D.El.Ed परीक्षा की निष्पक्षता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली स्थित परीक्षा केंद्र का उड़नदस्ता टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा और विद्यार्थियों के लिए किए गए इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया गया।
100 में से 99 परीक्षार्थी रहे उपस्थित, D.El.Ed परीक्षा केंद्र में शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से हुई परीक्षा।
निरीक्षण सुबह लगभग 10:50 बजे किया गया। उड़नदस्ता दल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, बीआरसी देवानंद नायक एवं सविता साहू शामिल रहे। टीम ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर बैठक व्यवस्था, परीक्षा संचालन की प्रक्रिया तथा अनुशासन संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
D.El.Ed परीक्षा केंद्र में दर्ज कुल 100 परीक्षार्थियों में से 99 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए, जबकि 1 विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। निरीक्षण के दौरान परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संचालित होती मिली। टीम ने केंद्र में अपनाई गई व्यवस्थाओं और पारदर्शी परीक्षा संचालन पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के समय केंद्राध्यक्ष दिलीप कुमार नायक, सहायक केंद्राध्यक्ष मनोज पटेल तथा लिपिक कुलदीप सतपथी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।



