Author: Ashok Nishad

रायगढ़। जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटे अतरमुड़ा स्थित एक किराये के मकान में संचालित देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर महिला दलाल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन युवतियों को भी वहां से सुरक्षित बाहर निकाला तथा आपत्तिजनक सामग्री और नगदी जब्त की है। चक्रधरनगर क्षेत्र के किराये के मकान में पुलिस की छापेमार कार्रवाई में देह व्यापार का भंडाफोड़। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में देह व्यापार की सूचना मिलने पर थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की…

Read More

बसना। विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में सामने आए कथित पेपर लीक मामलों को लेकर जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि देश के लाखों युवा और छात्र निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की उम्मीद रखते हैं, लेकिन लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से उनका विश्वास कमजोर हो रहा है। पेपर लीक मामलों में जवाबदेही पर उठाए सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग। मोक्ष कुमार प्रधान ने जारी बयान में कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों की वर्षों की मेहनत पर पानी फेर देती हैं। प्रतियोगी…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)। जिले में संचालित “समाधान सेल” की सूचना पर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। चौकी बया पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। बया पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त; आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आम नागरिकों की शिकायतों और सूचनाओं के त्वरित निराकरण के लिए…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला झिलमिला में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप 2026 का समापन समारोह उत्साह, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। समर कैंप सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग प्रदर्शन और शैक्षणिक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने दिखाया शानदार कौशल। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद हेमंत प्रधान, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा, जनप्रतिनिधि अख्तर मेहमान, एपीसी संपा बोस, एमसी अध्यक्ष परीक्षित बारीक तथा बीआरसी देवानंद नायक…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। आगामी 16 जून से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र की तैयारियों को लेकर विकासखंड सरायपाली में प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की आवश्यक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बीआरसी कार्यालय सरायपाली में आयोजित इस बैठक में स्कूलों की व्यवस्थाओं, छात्र नामांकन और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। 16 जून से शुरू होने वाले शिक्षा सत्र के लिए स्कूल व्यवस्था, पुस्तक वितरण, अपार आईडी और ऑनलाइन उपस्थिति पर दिए गए आवश्यक निर्देश। बैठक जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक के निर्देशानुसार आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बीईओ टी.सी. पटेल, सहायक बीईओ डी.एन. दीवान तथा बीआरसी देवानंद…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायपाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 60 लीटर अवैध महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त एक बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई है। जोगनीपाली मोड़ पर घेराबंदी कर पकड़े गए 60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 जून 2026 को सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी में अवैध महुआ शराब लेकर ग्राम अर्जुन्डा की…

Read More

बसना। भीषण गर्मी के बीच बसना विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। इस मुद्दे को लेकर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल समाधान की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग की। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि बसना ब्लॉक के परगला, कायतपाली, लमकसा, कलकसा, पिलवापाली, पठियापाली, कुरचुंडी और आमापाली सहित कई…

Read More

रायगढ़। जिले में महिला सुरक्षा और महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। महिला थाना रायगढ़ की कार्रवाई, मोबाइल लोकेशन के आधार पर सीतापुर क्षेत्र से पकड़ा गया आरोपी। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 28 अप्रैल 2026 को महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2023 में…

Read More

रायगढ़। थाना पूंजीपथरा पुलिस ने लोगों में भय और दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार कत्तानुमा हथियार बरामद किया है। आरोपी सिंघल प्लांट, तराईमाल के पास हथियार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पूंजीपथरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कत्तानुमा हथियार जब्त कर आरोपी को भेजा गया जेल। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 जून 2026 को थाना प्रभारी पूंजीपथरा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तराईमाल स्थित सिंघल प्लांट के पास एक व्यक्ति हाथ में लोहे का धारदार कत्तानुमा…

Read More

बसना(जीतयादव)। जिले के भगतदेवरी क्षेत्र में बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसे में ग्रामीण की मौत हो गई। ग्राम नारायणपुर में घर के समीप स्थित दीवार अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में आने से 43 वर्षीय जयलाल पेटकार की जान चली गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। आंधी-तूफान में हादसा, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम। जानकारी के अनुसार, ग्राम गणेशपुर निवासी जयलाल पेटकार पिता अनगू पेटकार पिछले करीब पांच वर्षों से अपने ससुराल ग्राम नारायणपुर (भगतदेवरी) में घर-जंवाई के रूप में रह रहा था। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे क्षेत्र…

Read More