बसना(जीतयादव)। संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पिरदा ए में उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया।
पिरदा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत, अतिथियों ने शिक्षा, अनुशासन और नियमित अध्ययन का दिया संदेश।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा लोकेश नायक (सभापति, महासमुंद एवं उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा महासमुंद) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री हर प्रसाद पटेल (उपाध्यक्ष, भाजपा महासमुंद) ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में श्रीमती सीमा लोकेश नायक ने विद्यार्थियों को धैर्य, नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। वहीं श्री हर प्रसाद पटेल ने कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे मजबूत नींव है और प्रत्येक विद्यार्थी को अपने भविष्य निर्माण के लिए शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
विशिष्ट अतिथि श्री अभिमन्यु प्रधान (मंडल अध्यक्ष, पिरदा) ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय के सदुपयोग तथा गुरुजनों एवं माता-पिता के सम्मान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन सीखने और व्यक्तित्व निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है, इसलिए बच्चों को पूरी लगन के साथ पढ़ाई करनी चाहिए।
कार्यक्रम में श्री मनीराम निषाद (महामंत्री), श्री सुभाष बंजारा (महामंत्री), श्रीमती विमला बेहरा (अध्यक्ष, महिला मोर्चा एवं जनपद सदस्य पिथौरा), श्री तोष कुमार पटेल (उपाध्यक्ष), श्रीमती सरिता प्रधान (मंत्री), श्री त्रिलोचन नायक (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), श्री इमामुद्दीन शेख (मंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महासमुंद एवं अध्यक्ष, शाला विकास समिति), श्री शिव अत्री (जनपद सदस्य प्रतिनिधि), श्री सुरेश नायक (अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा), श्री दिनेश कश्यप (अध्यक्ष, भाजयुमो) एवं श्री हेतराम राठौर (महामंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अलावा श्री दीनबंधु प्रधान (सांसद प्रतिनिधि), श्री टिकेलाल बगरती (उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा), श्री मनोज पटेल (उपसरपंच), श्री खीरसाय पटेल (सदस्य, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ), श्री बसंत साहू (पूर्व अध्यक्ष, भाजयुमो एवं सहप्रभारी मन की बात कार्यक्रम), श्रीमती मालवती पटेल (पूर्व अध्यक्ष, महिला मोर्चा), श्री सदानंद पटेल (पूर्व सरपंच) सहित प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
पिरदा स्कूल में कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन के साथ हुआ।


