Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद : दिव्यांग बच्चों के लिए प्रमाण पत्र नवीनीकरण शिविर आयोजित महासमुंद। विकासखंड महासमुंद स्थित बीआरसी भवन में गुरुवार को दिव्यांग बच्चों के लिए चिह्नांकन व नवीन प्रमाण पत्र नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को सामाजिक और शैक्षणिक मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था। शिविर में कुल 69 बच्चों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 28 बच्चों को नवीन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कुछ बच्चों को विशेष चिकित्सीय जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया, वहीं 10 बच्चों के यूनिक आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी शुरू…
बसना(जीतयादव)।बसना के सहायक शिक्षक श्री विरेन्द्र कुमार चौधरी ने “सूरता” नामक पुस्तक का संकलन किया।राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NAP 2020) के अंतर्गत इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए इतिहास लेखन का कार्य निर्धारित किया गया था। यह पुस्तक भारत के 36 अमर शहीदों (1857 से 1947) के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और उनके बलिदान की कहानियों पर आधारित है। बसना में हुआ “सूरता” पुस्तक का विमोचन, शहीदों के बलिदान से जोड़ने का प्रयास किया गया। इस ऐतिहासिक संकलन “सूरता” पुस्तक का विमोचन आज बसना में किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय लहरे, विधायक श्री डॉ. सम्पत अग्रवाल एवं…
बसना: आदि कर्मयोगी अभियान के तहत दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रोसेस लैब संपन्न बसना। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की योजनाओं को जनमानस तक पहुँचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत बसना के सभा कक्ष में आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रोसेस लैब का आयोजन किया गया। पहले दिन 12 ग्रामों के प्रतिनिधि हुए शामिल इस कार्यक्रम में बसना विकासखंड के चिन्हांकित 24 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में से पहले दिन 12 ग्रामों – कुसमूर, पतेरापाली, कोटेनदरहा, बनडबरी ‘क’, पिलवापली, ठूठापाली, चंदखुरी, नवागांव, डुमरपाली, साल्हेझरिया, गणेशपुर और कायतपाली से सरपंच, सचिव, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रधान पाठक और सक्रिय महिलाएं…
जगदीशपुर में आयोजित हुआ आदि सहयोगी वीएमटी प्रशिक्षण बसना। जिला आदिवासी विकास विभाग और जिला प्रशासन के तत्वावधान में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत क्लस्टर मुख्यालय जगदीशपुर में आदि सहयोगी वीएमटी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मोमबत्ती आधारित गतिविधि, 9 डॉट एक्टिविटी और रोल प्ले के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। सरपंच की अध्यक्षता में हुआ उद्घाटन क्लस्टर नोडल अधिकारी सीताकांत प्रधान ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय सरपंच रिद्धि नायक की अध्यक्षता में किया गया। संचालन शिक्षक लोरी कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आदि समाज…
गरियाबंद।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के घने जंगलों में नक्सली मोडेम बालकृष्ण समेत कुल 10 नक्सली मारे गए। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ ने एक लंबे और खतरनाक अध्याय का अंत कर दिया। इस एनकाउंटर में 1 करोड़ के इनामी, ओडिशा स्टेट कमेटी के सचिव और कुख्यात नक्सली मोडेम बालकृष्ण समेत कुल 10 नक्सली मारे गए। जिले के एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। 25 साल से फरार नक्सली, बीमारी से जूझते हुए भी चला रहा था नक्सली नेटवर्क, संयुक्त ऑपरेशन में हुआ अंत। मुठभेड़ मैनपुर थाना क्षेत्र के दुर्गम मटाल पहाड़ी इलाके में हुई,…
सुकमा में CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, 6 पेज का सुसाइड नोट बरामद सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां CRPF के जवान निलेश कुमार गर्ग ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे इंजरम कैम्प में हुई। जवान के पास से 6 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हालांकि उसमें क्या लिखा है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल मामले की जांच सीआरपीएफ के अधिकारी कर रहे हैं। मध्य प्रदेश का रहने वाला था जवान मृतक जवान निलेश कुमार…
रायपुर महिला थाना परिसर में महिला ने लगाई खुद को आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती रायपुर। राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महिला थाना परिसर में पति से विवाद से परेशान एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर लिया। आग लगने के बाद वह चीखते-चिल्लाते हुए दौड़कर थाने के अंदर घुस गई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने कपड़े और पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती झुलसी हुई महिला को तत्काल डीकेएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। महिला करीब 60…
रायगढ़। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पति-पत्नी और उनके दो बच्चों के शव घर की बाड़ी में गड्ढा खोदकर दफना दिए गए थे। बदबू से खुला राज ग्राम ठुसेकेला, राजीव नगर मोहल्ले में रहने वाले बुधराम उरांव का घर चार दिनों से बंद था। जब घर से तेज बदबू आने लगी तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड की मदद से घर का दरवाजा खोला। अंदर खून…
बागबाहरा SDM का औचक निरीक्षण: शिक्षकों की उपस्थिति व बच्चों की अधिगम क्षमता की जांच महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उमेश साहू ने बुधवार को विकासखंड बागबाहरा के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बाल आश्रम बिहाझर, ग्राम खोपली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र तथा पी.एम.श्री योजना अंतर्गत प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और हाई स्कूल का गहन परीक्षण किया। बच्चों से संवाद, पढ़ाई-लिखाई की परखी क्षमता निरीक्षण के दौरान SDM ने शिक्षकों की उपस्थिति देखी और कक्षा-कक्षों में चल रहे अध्यापन कार्य का अवलोकन किया। बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ने-लिखने की…
बसना। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाराडोली में बुधवार को विशेष न्योता भोज का आयोजन किया गया। कक्षा पहली से बारहवीं तक के बच्चों के साथ-साथ विद्यालय के समस्त कर्मचारियों को मदन लाल डडसेना ने न्योता भोज परोसा। इस मौके पर चावल-दाल, सब्जी, खीर, आचार और पापड़ परोसा गया। करीब 350 बच्चों ने भोजन का आनंद लिया। रसोइयों के साथ स्वयं मदन लाल डडसेना ने भी बच्चों को परोसते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा— “बच्चे भगवान के रूप होते हैं, उन्हें बालभोज के रूप में खिलाने का अवसर मिला। भविष्य में भी इस तरह की सेवा का मौका मिलेगा तो…