जिला स्तर पर प्राचार्यों की समीक्षा बैठक — बोर्ड परीक्षा तैयारी और शिक्षण व्यवस्था पर जोर
बसना (जीत यादव)। 24 नवंबर 2025। जिला महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार आज सेजेस सभागार में जिले के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, पूर्व परीक्षा परिणामों का विश्लेषण एवं वर्तमान शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला सीईओ हेमंत नंदनवार ने परिणाम सुधार पर दी रणनीतिक दिशा
बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ (IAS) हेमंत नंदनवार ने की। उन्होंने उत्कृष्ट और कमजोर परिणाम वाले विद्यालयों के प्राचार्यों से वन-टू-वन चर्चा कर बेहतर परीक्षा तैयारी और परिणाम सुधार के लिए आवश्यक सुझाव साझा किए।
उन्होंने प्राचार्यों को निर्देशित किया कि—
✔ नियमित उत्तर लेखन अभ्यास
✔ रेमेडियल कक्षाएँ
✔ विद्यार्थियों की उपस्थिति में वृद्धि
✔ सकारात्मक सीखने का वातावरण
पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विद्यार्थियों की APAR ID और यू-डाइस कार्य अद्यतन करने के निर्देश
जिला मिशन समन्वयक (DMC) रेखराज शर्मा ने APAR ID निर्माण, जाति प्रमाण पत्र एवं यू-डाइस प्रोग्रेशन की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि APAR ID आवश्यक है ताकि छात्रों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
डीईओ विजय लहरे बोले — “बोर्ड परीक्षा जिला प्राथमिकता”
जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे ने कहा कि बोर्ड परीक्षा जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए—
✔ विषयवार लक्ष्य निर्धारण
✔ मॉडल प्रश्न पत्रों का अभ्यास
✔ कठिन विषयों पर फोकस
✔ कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएँ
को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने, अभिभावक संवाद, होम विजिट तथा शिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार प्राथमिकता होनी चाहिए।
MDM, मूल्यांकन और शैक्षणिक योजनाओं की भी हुई समीक्षा
मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि भोजन गुणवत्ता, स्वच्छता एवं ऑनलाइन अपडेटिंग नियमित रूप से की जाए। साथ ही छमाही परीक्षा मूल्यांकन कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और पूर्ण रूप से अद्यतन हो।
अधिकारीगण उपस्थित
बैठक में सहायक संचालक शिक्षा नंदकिशोर सिन्हा, APC संपा बोस, DPO कमल चंद्राकर, तथा सभी विकासखंडों के BEO, ABEO तथा BRC मौजूद रहे।






