S.I.R. अभियान में भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव का जमीनी नेतृत्व, तीन ग्रामों में किया निरीक्षण
बसना(जीत यादव)। विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) अभियान के तहत बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने 25 नवंबर 2025 को ग्राम कर्राभवना, परसकोल और भूलका का दौरा कर मतदाता सूची अद्यतन कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होंने BLO और BLA-2 टीम से कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए। 
“मतदाता सूची की शुद्धता ही लोकतंत्र की मजबूती”—नरेन्द्र यादव
निरीक्षण के दौरान यादव ने कहा—
“एक भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। मतदाता सूची की सटीकता लोकतंत्र की नींव है।”
उन्होंने टीम को घर-घर सर्वे में तेजी लाने, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा दस्तावेज सत्यापन में और तेजी लाने प्रेरित किया।
ग्रामीणों का सहयोग
ग्रामवासियों ने S.I.R. कार्य की सराहना करते हुए प्रशासन व टीम को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।
प्रमुख रूप से उपस्थित
महामंत्री सरोज पटेल
कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी
जनपद सदस्य श्रीमती मधू खुटे
बूथ अध्यक्ष प्रेम खुटे





