Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: डुडूमचुवाँ में 20 सदस्यीय शाला प्रबंधन समिति का गठन, दसमोती राठिया बनीं अध्यक्ष।

    29/06/2026

    सरायपाली: केजुवां में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न।

    29/06/2026

    सरायपाली: बलौदा-बेलमुंडी डायमंड प्रोजेक्ट को मिली बड़ी मंजूरी, शुरू होगी लार्ज डायमीटर ड्रिलिंग।

    29/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»बसना: सलखंड पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महालक्ष्मी पूजन में हुए शामिल।
    महासमुंद

    बसना: सलखंड पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महालक्ष्मी पूजन में हुए शामिल।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad27/11/2025Updated:03/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    मुख्यमंत्री Vishnu deo say salkhand 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना (जीत यादव )। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बसना तहसील अंतर्गत ग्राम सलखंड पहुंचकर मां महालक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। अगहन मास के अवसर पर आयोजित इस परंपरागत कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्र भी उपस्थित रहे।

    Vishnu deo say salkhand 4

    मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना।

    पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से मां महालक्ष्मी के चरणों में पूजा-अर्चना की। पारंपरिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने प्रदेश की उन्नति, जनकल्याण, खुशहाली और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि अगहन मास अन्न, धन और समृद्धि का प्रतीक है, और इस पावन समय में मां लक्ष्मी की आराधना से सुख-शांति और सम्पन्नता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    Vishnu deo say salkhand 2

    इसके बाद मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने ग्राम सलखंड के लिए महतारी सदन निर्माण की घोषणा की। साथ ही एनीकेट निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग को आवश्यक सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।मुख्यमंत्री श्री साय ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संविधान भारत की आत्मा है, जो नागरिकों को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने संविधान निर्माताओं और छत्तीसगढ़ निर्माण समिति के योगदान को नमन करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनभागीदारी से ही देश और राज्य प्रगतिशील बन सकते हैं।

    Laxmi mata salkhand image

    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की गारंटी और सहयोग से राज्य में अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और आवास निर्माण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल हुई हैं।
    उन्होंने कहा कि—

    • छत्तीसगढ़ में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं

    • महतारी वंदन योजना का लाभ 70 लाख महिलाओं तक पहुँच चुका है

    Vishnu deo say salkhand 3

    उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त प्रतिबद्धता से छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।समारोह में बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, जिला स्काउट एवं गाइड के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    उल्लेखनीय है कि ग्राम सलखंड में पिछले 25 वर्षों से महालक्ष्मी समिति एवं ग्रामीणों द्वारा सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण करते हुए महालक्ष्मी पूजन और 5 दिवसीय मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: साइबर ठगी के सात आरोपियों को 3-3 साल की सजा, अदालत का बड़ा फैसला।

    29/06/2026

    महासमुंद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद।

    28/06/2026

    महासमुंद: मदद करना पड़ा महंगा, बस छूटने का बहाना बनाकर युवक ने उड़ाई बाइक।

    26/06/2026

    महासमुंद: युवती की हत्या का खुलासा, नाबालिग युवक पर प्रेमिका की हत्या का आरोप।

    26/06/2026

    महासमुंद: बागबाहरा में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    25/06/2026

    महासमुंद: अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने की बेटी की हत्या, पिता गुजरात से गिरफ्तार।

    25/06/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: साइबर ठगी के सात आरोपियों को 3-3 साल की सजा, अदालत का बड़ा फैसला।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: मदद करना पड़ा महंगा, बस छूटने का बहाना बनाकर युवक ने उड़ाई बाइक।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: मदद करना पड़ा महंगा, बस छूटने का बहाना बनाकर युवक ने उड़ाई बाइक।

    26/06/2026

    झलप: “मिशन गांव चलो अभियान” के तहत कांग्रेस की बैठक, पंचायत व बूथ कमेटियों का गठन।

    21/03/2026

    सरायपाली: डुडूमचुवाँ में 20 सदस्यीय शाला प्रबंधन समिति का गठन, दसमोती राठिया बनीं अध्यक्ष।

    29/06/2026

    सरायपाली: केजुवां में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न।

    29/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.