Author: Ashok Nishad

खम्हारपाली में नया ट्रांसफार्मर लगा, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत सरायपाली। ग्राम खम्हारपाली के ग्रामीण बीते एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से अंधेरे में रहने को मजबूर थे। इस दौरान उन्हें बिजली से जुड़ी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद से नए ट्रांसफार्मर की मांग की थी। विधायक के प्रयासों से गांव में नया ट्रांसफार्मर लग जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय तक बिजली बाधित रहने के कारण किसान सिंचाई व्यवस्था को लेकर परेशान थे। वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और पीने…

Read More

पिथौरा  शहीद प्रमोद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा शपथ ग्रहण कार्यक्रम पिथौरा।समग्र शिक्षा, जिला परियोजना कार्यालय महासमुंद के निर्देशन में 16 से 30 सितंबर तक सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहीद प्रमोद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी स्टाफ और विद्यार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर प्राचार्य नंदकुमार चौधरी ने कहा कि “स्वच्छता केवल सरकारी काम नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। हमें अपने घर, विद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ…

Read More

रायपुर में नक्सली दंपती गिरफ्तार : चंगोराभाठा में किराए के मकान से एसआईए की बड़ी कार्रवाई रायपुर। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में छापा मारकर 13 लाख इनामी नक्सली दंपती को गिरफ्तार किया है। दोनों बीजापुर जिले के रहने वाले हैं और जुलाई से चंगोराभाठा में किराए के मकान में रह रहे थे। इनकी पहचान जग्गू कुरसम उर्फ रवि उर्फ रमेश (28) और उसकी पत्नी कमला कुरसम (27) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दंपती रायपुर में रहते हुए बड़े नक्सली नेताओं के लिए दवाई से लेकर जरूरी सामान और उपकरण उपलब्ध कराते…

Read More

महासमुंद। ग्राम पंचायत डोंगरीपाली में शुक्रवार को जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने स्कूलों का निरीक्षण कर बच्चों की पढ़ाई की जानकारी ली। इसी दौरान ग्रामीणों ने पंचायत में हुए कथित घोटाले की जांच रिपोर्ट सौंपने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि 9 सितंबर को जांच टीम ने पंचायत में तीन दिनों तक जांच की थी, लेकिन 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जांच प्रतिवेदन उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया। डोंगरीपाली पंचायत घोटाले की जांच रिपोर्ट को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को लगाई फटकार। ग्रामीणों ने शिकायत की कि…

Read More

स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत प्रतियोगिताएं  बेगलेस डे के दिन गढ़पटनी शाला में आयोजित बसना। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में 27 सितम्बर 2025 को स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन “बेगलेस डे” के दिन रखा गया, ताकि विद्यार्थी बिना किताब-कॉपी के भी अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे सरस्वती वंदना और सामूहिक स्वच्छता शपथ के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार, सहायक शिक्षक लगन नाग, खीरवंती भोई, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक तथा ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक…

Read More

रायपुर। सिलतरा स्थित एक निजी स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में लोहे की गर्म चीज गिरने से 6 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा धरसींवा थाना क्षेत्र में हुआ है। सिलतरा स्टील फैक्ट्री हादसे में 6 मजदूरों की मौत, 6 घायल; सीएम ने जताया दुख जानकारी के अनुसार सिलतरा स्थित एक निजी स्टील फैक्ट्री हादसा में उस समय…

Read More

बेलसोंडा स्थित शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज में श्रम कानून उल्लंघन उजागर, प्रबंधन और ठेकेदार को नोटिस जारी महासमुंद। जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम ने शुक्रवार को शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ग्राम बेलसोंडा का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रम कानूनों से जुड़े कई गंभीर उल्लंघन सामने आए। टीम ने श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर कंपनी परिसर का गहन निरीक्षण किया। श्रम कानूनों का उल्लंघन निरीक्षण में पाया गया कि प्रबंधन और ठेकेदारों द्वारा कार्यस्थल पर न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, वेतन भुगतान अधिनियम 1936, संविदा श्रमिक अधिनियम 1970 तथा अन्तरराज्यीय प्रवासी कर्मकार अधिनियम 1979…

Read More

महासमुंद। प्यार और धोखे की कहानी का खौफनाक अंत महासमुंद जिले में सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी और परिवारवालों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के करीब एक साल बाद पुलिस ने शुक्रवार को इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कब्र से निकाला गया शव, DNA टेस्ट से हुई पहचान 29 सितंबर 2024 को घोड़ारी स्थित तालाब में एक युवक का शव बरामद हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर ठोस वस्तु से चोट की पुष्टि हुई थी। शव की शिनाख्त न होने के चलते…

Read More

ग्राम सरकंडा में शराबी पति की पत्नी और परिजनों ने मिलकर कर दी हत्या,भंवरपुर चौकी क्षेत्र का मामला बसना। महासमुंद जिले के बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम सरकंडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शराबी पति के उत्पात और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ है और अब सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला कैसे सामने आया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दिलीप चौहान (40 वर्ष), मूल निवासी बिहार, लंबे समय से…

Read More

बसना क्षेत्र में Jio नेटवर्क की धीमी गति से लोग परेशान, 2-3 महीने में सुधरने की उम्मीद बसना। बसना ब्लॉक के आसपास के गांवों के लोग इन दिनों Jio मोबाइल नेटवर्क की बेहद धीमी इंटरनेट स्पीड से परेशान हैं। क्षेत्र में टावर मौजूद होने के बावजूद नेटवर्क की गुणवत्ता काफी खराब है, जिसके कारण आम लोगों के साथ-साथ छात्रों और व्यवसायियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इंटरनेट की स्पीड इतनी कमजोर है कि  संदेश भेजने या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने में भी मिनटों का समय लग जाता है। वीडियो कॉलिंग, सोशल मीडिया…

Read More