बसना। ग्राम खेरझुड़ी में पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक गौरी–गौरा पूजा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुई। ग्रामवासियों द्वारा हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले इस प्रमुख लोक–पर्व में इस बार भी ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनके आगमन पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्होंने पूजा-अर्चना में भाग लेते हुए कहा कि गौरी–गौरा पूजा न केवल सामाजिक एकता को मजबूत करती है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।मोक्ष कुमार प्रधान ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर प्रशांत पंडा, सुरेश पटेल सहित गांव के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सामूहिक पूजा में भाग लिया और गांव की खुशहाली की कामना की।ग्रामीणों ने बताया कि गौरी–गौरा पूजा गांव की पारंपरिक पहचान है और हर वर्ष इसे पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। इस बार भी पूजा स्थल पर विशेष सांस्कृतिक गतिविधियाँ, भक्ति गीत और सामूहिक मिलन का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंत में मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि खेरझुड़ी गांव की एकजुटता और संस्कार सराहनीय हैं, और वे आगे भी गांव की सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सहयोग देते रहेंगे।पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



