सरायपाली (जीत यादव)। शासन के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शालाओं में नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन लगातार जारी है। इसी कड़ी में विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी. सी. पटेल एवं बीआरसीसी देवानंद नायक के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला परेवापाली में भी नेवता भोज कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
जन्मदिन के अवसर पर पालक ने दिया नेवता भोज
विद्यालय में आयोजित नेवता भोज में पालक जगन्नाथ नाग एवं धर्मपत्नी संयुक्ता नाग ने अपने सुपुत्र गुलशन नाग के जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों को स्वादिष्ट भोजन परोसा।
भोजन में खीर, पूरी, जलेबी, बूंदी और केला शामिल था। बच्चों ने खुशी-खुशी भोजन का आनंद लिया और पूरे वातावरण में उत्साह का माहौल रहा।
प्रधान पाठक ने कार्यक्रम की प्रशंसा की
विद्यालय के प्रधान पाठक रेवती पटेल ने कहा कि—
“नेवता भोज जैसा कार्यक्रम समुदाय और शाला के बीच संबंधों को मजबूत करता है। इससे बच्चों में भावनात्मक विकास होता है और सामाजिक जुड़ाव बढ़ता है। ऐसी पहल अत्यंत सराहनीय है।”
शाला परिवार ने व्यक्त किया आभार
विद्यालय के समस्त स्टाफ, रसोइया एवं विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। शाला परिवार ने इस नेक अवसर पर नेवता भोज प्रदान करने के लिए नाग परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया।






