बसना।सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रेहटीखोल के पास नेशनल हाईवे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 किलोग्राम नमीयुक्त अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया है जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है।
दोनों आरोपी बिलासपुर के निवासी
सिंघोड़ा पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी —
राजकुमार ठाकुर (42 वर्ष) पिता स्व. बलवीर ठाकुर, निवासी पुराना सरकंडा लोधीपारा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर
सरजू श्रीवास (45 वर्ष) पिता स्व. मनहरण श्रीवास, निवासी कोनी वार्ड-6, थाना कोनी, जिला बिलासपुर
दोनों आरोपी बाइक क्रमांक CG 10 BU 3679 से तस्करी कर रहे थे।
गांजा बोरी में पैक, बाइक भी जब्त
पुलिस ने मौके से —
एक प्लास्टिक बोरी में पैक 10 किलो नमीयुक्त गांजा
तस्करी में प्रयुक्त बाइक
अन्य सामग्री
जब्त कर ली है। बरामद गांजे को सील बंद कर पर्ची के साथ सुरक्षित किया गया है।
नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस (Narcotics) एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।




