सरायपाली (जीत यादव): फुलझर राज झेरिया यादव समाज, बसना–सरायपाली द्वारा ग्राम रूड़ा (सरायपाली) में बनने वाले श्री राधा कृष्ण मंदिर के भूमि-पूजन कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। यह कार्यक्रम 13 दिसंबर 2025, दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा, जिसमें स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
तहसील अध्यक्ष तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने बताया कि भूमि-पूजन समारोह को भव्य स्वरूप देने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिनमें मंच व्यवस्था, स्वागत, भंडारा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी पूरी की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और महिला वर्ग की सक्रिय सहभागिता से आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है।
सांस्कृतिक प्रस्तुति और भंडारे का आयोजन
कार्यक्रम में भूमि-पूजन के साथ-साथ पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी तथा सभी आगंतुकों के लिए भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई है। समाजजन इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं और बड़ी संख्या में उपस्थित होने की संभावना है।
आमंत्रित अतिथि एवं उनके पद
मुख्य अतिथि:
मा. गजेंद्र यादव — स्कूल शिक्षा मंत्री, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य
अध्यक्षता:
मा. जगतराम यादव — अध्यक्ष, फुलझर राज यादव समाज बसना–सरायपाली
अति विशिष्ट अतिथि:
मा. रूपकुमारी चौधरी — सांसद, महासमुंद लोकसभा
विशिष्ट अतिथि:
डॉ. सम्पत अग्रवाल — विधायक, बसना
मा. चातुरी नंद — विधायक, सरायपाली
मा. मधुसूदन यादव — महापौर, नगर निगम राजनांदगांव
मा. सरला कोसरिया — सदस्य, महिला आयोग छत्तीसगढ़
मा. एतराम साहू — जिलाध्यक्ष, भाजपा महासमुंद
मा. मोंगरा पटेल — अध्यक्ष, जिला पंचायत
मा. लक्ष्मी पटेल — अध्यक्ष, जनपद पंचायत सरायपाली
मा. रेशम लाल पटेल — सरपंच, ग्राम पंचायत रूड़ा
मा. खिरोद पटेल — गाँव गोटिया
कार्यक्रम के अंत में नरेन्द्र यादव ने समाजजन से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।



