Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना। रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर आयोजित सप्तम दिवस का कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भाषण प्रतियोगिता रही, जिसमें कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर आयोजित सप्तम दिवस का कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने विद्यालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बच्चों ने शिक्षा का महत्व, विद्यालय की भूमिका और…
महासमुंद। सनसनीखेज हत्या मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाते हुए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (SC-ST Act) की विशेष न्यायाधीश अनिता डहरिया ने यह ऐतिहासिक निर्णय सुनाया। अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए उसे धारा 302 (हत्या) के तहत आजीवन कारावास की सजा और 2 हजार रुपए का अर्थदंड देने का आदेश दिया है। साथ ही, अदालत ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि यदि जुर्माना अदा नहीं किया गया तो आरोपी को चार माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। हत्या के आरोपी उत्तम कुमार यादव दोषी करार इस…
महासमुंद पुलिस ने कोमाखान के टेमरी नाका पर चेकिंग के दौरान ओडिशा पासिंग कार से 22 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 3.30 लाख रुपए बताई गई। कार चालक किशन पटेल (47) निवासी कोटीपदर थाना, राजा खरियार को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि यह गांजा दुर्ग पहुँचाया जाना था। कार मालिक धनेश्वर नाग ने आरोपी किशन पटेल को यह काम सौंपा था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दुर्ग के खुर्सीपार इलाके से महेश देवार (40) और उसके दामाद आनंद देवार (22) को भी पकड़ा। दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे…
रायपुर। राजधानी की चर्चित ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक को पुलिस ने 4 सितंबर तक रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान अधिकारियों की टीम लगातार उससे पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में नव्या ने एक बड़े शराब कारोबारी और उसके बेटे से अपने करीबी संबंध होने की बात कबूल की है। उसने माना है कि कारोबारी के बेटे के साथ वह पार्टियों में शामिल हुई और इंटीरियर डिजाइनिंग के बहाने उनकी दोस्ती बढ़ी थी। विदेश यात्राओं पर पुलिस की नजर नव्या ने कई देशों की यात्राएं कबूल की हैं, जिनमें दुबई, सिंगापुर, तुर्की, थाईलैंड और मालदीव शामिल हैं। पुलिस…
सुकमा: शबरी नदी में 12 घंटे से फंसे युवक का रेस्क्यू, वायुसेना ने चलाया ऑपरेशन सुकमा। जिले के शबरी नदी में 12 घंटे से अधिक समय से फंसे एक युवक को आखिरकार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह रेस्क्यू ऑपरेशन जिला प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ और भारतीय वायुसेना की संयुक्त टीम ने चलाया। युवक नाड़ीगुफा तेलावर्ती इलाके में बाढ़ की तेज धारा में फंस गया था। तेज बहाव और बड़े पत्थरों के कारण मोटरबोट से रेस्क्यू संभव नहीं हो पाया। प्रशासन और पुलिस की शुरुआती कोशिशें नाकाम रहीं। हालात गंभीर होते देख वायुसेना को बुलाया गया। ड्रोन की मदद से युवक…
महासमुंद। जिले के बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां डॉक्टर की मौजूदगी में एक निजी एंबुलेंस ड्राइवर ने घायल मरीज को टांके लगा दिए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, 12 अगस्त की रात सड़क हादसे में घायल नोमेश ध्रुव को 112 एंबुलेंस के जरिए बागबाहरा सीएचसी लाया गया था। उस समय डॉ. सौम्य रंजन पटेल ड्यूटी पर मौजूद थे। इलाज के दौरान जब मरीज को टांके लगाने की जरूरत पड़ी, तब डॉक्टर की मौजूदगी में एंबुलेंस ड्राइवर मनोज यादव ने ही मरीज…
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित बेबीलोन होटल में मंगलवार रात करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से लिफ्ट बंद हो गई और कई लोग ऊपरी मंज़िलों पर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लगभग 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। रायपुर बेबीलोन होटल में अचानक लगी आग, 47 लोग सुरक्षित रेस्क्यू। जानकारी के अनुसार, आग होटल की पहली मंज़िल में केबल में शॉर्ट-सर्किट से लगी और धीरे-धीरे सातवें फ्लोर तक पहुंच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी और कलेक्टर भी…
बलौदाबाजार-भाटापारा : बांस करील और पिका के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, युवक रंगेहाथ पकड़ा गया बलौदाबाजार-भाटापारा। प्रदेश में बांस करील और पिका के अवैध परिवहन को रोकने के लिए वन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में महराजी सर्कल की टीम ने गिरौदपुरी निवासी प्रवीण कुमार पटेल (37 वर्ष) को रंगेहाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, वन परिक्षेत्र अधिकारी रूपेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में गश्त के दौरान आरोपी को होंडा साइन मोटरसाइकिल (क्रमांक CG22 AF 8094) से प्रतिबंधित वन उत्पाद ले जाते हुए रोका गया। मौके पर ही मोटरसाइकिल और बांस करील-पिका जब्त कर पी.ओ.आर.…
बसना।रजत जयंती वर्ष 2025 के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में विशेष इतिहास लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत, संस्कृति एवं परंपराओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने-अपने तरीके से छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक गाथाओं को कागज़ पर उतारकर प्रदेश की महान विभूतियों का स्मरण किया। इतिहास लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह बताया कि छत्तीसगढ़ न केवल प्राकृतिक संपदा से समृद्ध है, बल्कि यहाँ की वीर गाथाएँ, लोक परंपराएँ और संस्कृति पूरे देश में अद्वितीय स्थान रखती हैं। रजत जयंती वर्ष 2025 विद्यालय परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता भी…
सिंघोड़ा: NH-53 पर गांजा तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, 11 किलो गांजा जब्त सिंघोड़ा 2 सितंबर: सिंघोड़ा पुलिस और एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। नेशनल हाईवे-53 पर ग्राम गनियारीपाली के पास सिल्की ढाबा के सामने नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 11 किलो गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत ₹1.80 लाख बताई गई है। गांजा ले जाया जा रहा था राजस्थान 1 सितंबर को हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक सफेद रंग की कार की डिक्की…
