Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: 67.28 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, राखी से पहले बहनों के खातों में पहुंचा शगुन।

    26/08/2026

    महासमुंद: TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन।

    26/08/2026

    कोमाखान: बस के इंतजार में खड़ा था गांजा तस्कर, पुलिस ने दबोचा; 8.290 किलो गांजा बरामद।

    26/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»बसना में कक्षा छठवीं की नवीन पाठ्य-पुस्तकों पर आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
    महासमुंद

    बसना में कक्षा छठवीं की नवीन पाठ्य-पुस्तकों पर आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

    Ashok NishadBy Ashok Nishad13/12/2025Updated:13/12/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Teacher training basna 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    विषय सूची

    Toggle
    • रोचक व गतिविधि आधारित अध्यापन से ही बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ेगी – बीईओ बद्री विशाल जोल्हे
    • NEP 2020 के अनुरूप शिक्षण प्रशिक्षण पर जोर
    • विज्ञान व अंग्रेजी शिक्षण के आधुनिक तरीके सिखाए गए
    • भारतीय वैज्ञानिकों व कला शिक्षण पर भी चर्चा
    • प्रमाण पत्र वितरण के साथ समापन

    रोचक व गतिविधि आधारित अध्यापन से ही बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ेगी – बीईओ बद्री विशाल जोल्हे

    बसना। विकासखंड बसना में कक्षा छठवीं की नवीन पाठ्य-पुस्तकों पर आधारित पाँच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय हाई स्कूल बड़े टेमरी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय का अध्यापन करने वाले कुल 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP 2020 के अनुरूप रोचक, गतिविधि आधारित एवं नवाचारी शिक्षण विधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

    School traning temri 2

    यह प्रशिक्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक (समग्र शिक्षा) अनिल सिंह साव तथा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण प्रभारी शिक्षक प्रेमचंद साव, राजेश कुमार भोई सहित विषय विशेषज्ञ बी.आर.जी. द्वारा प्रशिक्षण संपन्न कराया गया।

    School traning temri 3

    NEP 2020 के अनुरूप शिक्षण प्रशिक्षण पर जोर

    बीईओ बद्री विशाल जोल्हे ने कहा कि बच्चों में तार्किक चिंतन, विश्लेषण, संवाद कौशल, रचनात्मकता और सहयोग की भावना विकसित करने के लिए रटंत पद्धति को छोड़कर गतिविधि आधारित, अनुभवात्मक एवं नवाचारी शिक्षण अपनाना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य समग्र, लचीली और समावेशी शिक्षा प्रणाली तैयार करना है, जिससे विद्यार्थी जीवन में ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग कर सकें।

    School traning temri 4

    विज्ञान व अंग्रेजी शिक्षण के आधुनिक तरीके सिखाए गए

    प्रशिक्षण के अवसर पर विज्ञान विषय के बी.आर.जी. प्रेमचंद साव, अमित कुमार चौरसिया, ज्वाला प्रसाद नर्मदा, जितेंद्र भोई द्वारा प्रयोगशाला प्रयोग, परियोजना कार्य, मॉडल निर्माण, समूह चर्चा, नाटिका, कविता और कहानी के माध्यम से विज्ञान शिक्षण को रोचक बनाने की विधियाँ सिखाई गईं।अंग्रेजी विषय में बी.आर.जी. राजू साहू, योगेश साहू, पुरंदर डडसेना ने भाषा शिक्षण, पंचकोश अवधारणा, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या और मूल्यांकन पद्धतियों पर प्रशिक्षण दिया।

    School traning temri 5

    भारतीय वैज्ञानिकों व कला शिक्षण पर भी चर्चा

    एफएलएन नोडल शरण दास ने हरगोविंद खुराना सहित भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण केअंतिम दिन कृति कला शिक्षण के अंतर्गत संगीत, नृत्य, कविता, नाटक और शिल्पकला का प्रशिक्षण दिया गया। पारंपरिक गीतों व कविता पाठ ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

    School traning temri 6

    प्रमाण पत्र वितरण के साथ समापन

    प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को बीईओ बद्री विशाल जोल्हे एवं समन्वयक अनिल सिंह साव द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में वारिश कुमार, गजेन्द्र नायक, शरण कुमार दास सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में शिक्षकों ने अपने प्रशिक्षण अनुभव साझा किए।

    School trainign banner

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन।

    26/08/2026

    महासमुंद: पैरा स्पोर्ट्स खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण के लिए अरुण साव ने किया सम्मानित।

    24/08/2026

    महासमुंद: सिगरेट मांगने की बात पर विवाद, धारदार हथियार से हमला; 3 आरोपी गिरफ्तार।

    24/08/2026

    महासमुंद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, सड़क, पेयजल और नगरीय सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश।

    23/08/2026

    महासमुंद: छपोराडीह में छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल, शिक्षा की राह होगी आसान।

    23/08/2026

    महासमुंद: महारुद्राभिषेक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।

    23/08/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: पैरा स्पोर्ट्स खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण के लिए अरुण साव ने किया सम्मानित।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: सिगरेट मांगने की बात पर विवाद, धारदार हथियार से हमला; 3 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    रायपुर: 67.28 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, राखी से पहले बहनों के खातों में पहुंचा शगुन।

    26/08/2026

    महासमुंद: TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन।

    26/08/2026

    कोमाखान: बस के इंतजार में खड़ा था गांजा तस्कर, पुलिस ने दबोचा; 8.290 किलो गांजा बरामद।

    26/08/2026

    बसना: अवैध शराब के खिलाफ बसना में पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    26/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.