सरायपाली(जीतयादव)।ग्राम पंचायत बाराडोली बालसमुंद की चर्चित क्रिकेट टीम माँ श्यामा क्रिकेट क्लब बाराडोली ने एक बार फिर टेनिस क्रिकेट में अपना दबदबा साबित किया है। टीम ने रायगढ़ क्षेत्र में आयोजित दो बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले जीतकर सीजन की शानदार शुरुआत की है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष टीम ने लगातार 20 फाइनल जीतकर रिकॉर्ड बनाया था।
मुड़पार टूर्नामेंट में शानदार जीत, ऋषि प्रधान बने मैन ऑफ द मैच
रायगढ़ क्षेत्र के ग्राम मुड़पार में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बाराडोली की टीम ने मेजबान मुड़पार को हराकर खिताब अपने नाम किया।इस मैच के हीरो रहे ऋषि प्रधान, जिन्होंने मात्र 14 गेंदों में 47 रन की तूफानी पारी खेली। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।इसके साथ ही मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी बाराडोली के ही सुनील कंवर को मिला।
परसकोल टूर्नामेंट में आमाकोनी को हराया, सेत कुमार सारथी बने मैन ऑफ द मैच
इसी क्रम में रायगढ़ क्षेत्र के ही ग्राम परसकोल में आयोजित दूसरे टूर्नामेंट के फाइनल में बाराडोली की टीम ने आमाकोनी को हराकर एक और ट्रॉफी अपने नाम कर ली।इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेत कुमार सारथी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।इस प्रकार टीम ने सीजन की शुरुआत दो फाइनल जीत और एक उपविजेता बनने के साथ की है, जिससे खिलाड़ियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
टीम के प्रमुख खिलाड़ी
बाराडोली की विजेता टीम में निम्न खिलाड़ी शामिल रहे—
तेजकुमार साहू, सुनील कंवर, सेत कुमार सारथी, दीपक गोलू मिश्रा, ऋषि प्रधान, संजय मिश्रा, राहुल साहू, शुभम सेठ, संदीप कंवर, भूपेश चौहान, हेमंत यादव, विकास बारीक, सुनील सारथी, कौशल चौहान, नरेन्द्र यादव, हरीश भोई, टिकेश्वर डडसेना और लक्ष्मण सिदार।
गाँव में खुशी का माहौल
लगातार उपलब्धियों से ग्राम बाराडोली में उत्साह का वातावरण है। ग्रामीणों ने टीम को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।टीम की जानकारी सुंदर लाल डडसेना ‘मधुर’ द्वारा साझा की गई।





