बसना(जीतयादव)।फुलझर राज झेरिया यादव समाज द्वारा 13 दिसंबर 2025 को रूड़ा गांव में श्री राधाकृष्ण मंदिर का भव्य भूमि-पूजन समारोह आयोजित किया जा रहा है। समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम विशेष रूप से रखा गया है। आयोजन स्थल पर धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विधिवत भूमि-पूजन कराया जाएगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री माननीय गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फुलझर राज झेरिया यादव समाज के केंद्रीय अध्यक्ष माननीय जगतराम यादव करेंगे।

समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में—
महासमुंद लोकसभा सांसद माननीय रूपकुमारी चौधरी
बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल
सरायपाली विधायक माननीय चातुरी नंद
राजनांदगांव के महापौर माननीय मधुसूदन यादव
उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में—
महिला आयोग की सदस्य मा. सरला कोसरिया,
भाजपा जिलाध्यक्ष मा. एतराम साहू,
जिला पंचायत अध्यक्ष मा. मोंगरा पटेल,
जनपद पंचायत सरायपाली अध्यक्ष मा. लक्ष्मी पटेल,
रूड़ा सरपंच मा. रेशम लाल पटेल,
ग्राम गोटिया के मा. खिरोद पटेल
भी समारोह में शामिल होंगे।
आयोजन की तैयारी में झेरिया यादव समाज तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा बसना मंडल अध्यक्ष माननीय नरेंद्र यादव सहित समाज के प्रमुख सदस्यों का विशेष योगदान रहा है। उनके नेतृत्व में संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

भूमि-पूजन के बाद मुख्य अतिथि व गणमान्य अतिथि समाज को संबोधित करेंगे। आयोजन समिति ने समाज के सभी सदस्यों और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। समाजजनों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है।



