Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: 4 उचित मूल्य दुकानों का होगा नया आवंटन, संस्थाओं से मांगे गए आवेदन।

    17/04/2026

    बसना: यूरिया वितरण में गड़बड़ी पर कार्रवाई, 12 कृषि सेवा केन्द्रों के लाइसेंस निलंबित।

    17/04/2026

    रायपुर: भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं, 20 अप्रैल से लागू होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश।

    17/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»बसना: टेमरी में नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित विकासखंड स्तरीय 5 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
    महासमुंद

    बसना: टेमरी में नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित विकासखंड स्तरीय 5 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    Ashok NishadBy Ashok Nishad21/12/2025Updated:11/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    नवीन Temri 11
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना। शासकीय हाई स्कूल बड़े टेमरी में विकासखंड स्तरीय पांच दिवसीय नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा महासमुंद रेखराज शर्मा के निर्देशानुसार, एपीसी संपा बोस, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव के मार्गदर्शन में  यह प्रशिक्षण कक्षा छठवीं के नवीन पाठ्य-पुस्तकों पर आधारित संस्कृत (दीपकम्) एवं सामाजिक विज्ञान विषय का अध्यापन कराने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए आयोजित किया गया।

    नवीन Temri 22

    संस्कृत एवं सामाजिक विज्ञान अध्यापन कराने वाले शिक्षक नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित प्रशिक्षण पर हुए प्रशिक्षित

    नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना, उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाना रहा। प्रशिक्षण में बीआरजी छबिमन्यु सढंगी, गिरीश कुमार पाढ़ी, श्याम लाल सिदार, वेद कुमार साव एवं एफएलएन विकासखंड नोडल शरण कुमार दास द्वारा एनईपी 2020 की संरचना, समग्र विकास, कला शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल बोध, विषयों का अंतर्संबंध, समूह शिक्षण, ब्लूम टैक्सोनॉमी, सीखने के प्रतिफल, ब्लू-प्रिंट के आधार पर प्रश्न पत्र निर्माण, गतिविधि आधारित शिक्षण, आकलन-मूल्यांकन एवं पंचकोश सिद्धांत पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

    नवीन Temri 33

    इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे ने कहा—

    “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य ऐसा भारत बनाना है जहाँ हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और वह जिम्मेदार, कुशल एवं जागरूक नागरिक बन सके, जो देश के विकास में सक्रिय योगदान दे।”

    विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव ने कहा कि नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित प्रशिक्षण शिक्षकों को सशक्त बनाकर छात्रों को आनंददायक, समावेशी एवं समग्र शिक्षा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

    नवीन Temri 44

    संस्कृत विषय के बीआरजी गिरीश कुमार पाढ़ी ने वर्णमाला ज्ञान, लिंग-वचन, पुरुष, अव्यय, प्रत्यय, उपसर्ग, काल व कारक रचना, वाक्य निर्माण, समय-घंटा पढ़ने की विधि तथा नवीन पाठ्य-पुस्तक की पाठ-पठन एवं समझ आधारित वाचन की सरल तकनीकों की जानकारी दी। वहीं बीआरजी छबिमन्यु सढंगी ने संस्कृत भाषा के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं संवैधानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय ज्ञान परंपरा की आधारशिला बताया।

    नवीन Temri 55

    नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित प्रशिक्षण प्रभारी राजेश कुमार भोई ने पंचकोश सिद्धांत—अन्नमय, प्राणमय, मनोमय, विज्ञानमय एवं आनंदमय—की व्याख्या की। जिला विज्ञान एवं शैक्षिक परिषद महासमुंद के बसना ब्लॉक नोडल प्रेमचंद साव ने एनईपी, एनसीएफ एवं एससीएफ के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से शिक्षक नई पाठ्य-पुस्तकों के अनुरूप प्रभावी शिक्षण विधियां अपनाने में सक्षम होंगे।

    Temri school training n

    अनुभवी शिक्षक दुर्गा प्रसाद साहू ने अपने शिक्षण अनुभव साझा किए। प्रशिक्षण में सादराम अजेय, करम सिंह जगत, महेंद्र प्रधान, चंचला सतपथी, निरुपमा विशाल, शिवशोभन सिंह ठाकुर, नेहरू लाल पटेल, रमाकांति दास वैष्णव, अन्नपूर्णा बुड़ेक, मंजुलता प्रधान, रामनाथ साव, झरन सिंह जगत, किरण भोई, हेमंत कुमार दास सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

    सर्व शिक्षा अभियान

    नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित प्रशिक्षण के अंत में सभी विषय प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह तथा सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में राजेश कुमार भोई, प्रेमचंद साव एवं शरण कुमार दास का विशेष योगदान रहा। अंत में आभार प्रदर्शन राजेश कुमार भोई द्वारा किया गया।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: खल्लारी में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, 4 लीटर शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार।

    15/04/2026

    महासमुंद: तुमगांव में महुआ शराब भट्टी पर छापा, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    15/04/2026

    महासमुंद: 21.200 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 25.81 लाख की संपत्ति जप्त।

    15/04/2026

    महासमुंद: विकसित भारत 2047 आत्मनिर्भरता, एकता और युवाशक्ति से सशक्त राष्ट्र का संकल्प-ऋचा चंद्राकर।

    13/04/2026

    महासमुंद: पुलिस द्वारा ‘नवा बिहान’ अभियान, 400 से अधिक ग्रामीणों को किया गया जागरूक।

    13/04/2026

    महासमुंद: पिता-बेटे ने मिलकर की हत्या, शव को बोरी में भरकर कुएं में फेंका।

    12/04/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: खल्लारी में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, 4 लीटर शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: तुमगांव में महुआ शराब भट्टी पर छापा, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: 21.200 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 25.81 लाख की संपत्ति जप्त।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: 4 उचित मूल्य दुकानों का होगा नया आवंटन, संस्थाओं से मांगे गए आवेदन।

    17/04/2026

    बसना: यूरिया वितरण में गड़बड़ी पर कार्रवाई, 12 कृषि सेवा केन्द्रों के लाइसेंस निलंबित।

    17/04/2026

    रायपुर: भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं, 20 अप्रैल से लागू होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश।

    17/04/2026

    बसना: 3 गांवों में गूंजा हरि नाम, मोक्ष कुमार प्रधान ने की पूजा-अर्चना।

    17/04/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.