महासमुन्द(जीतयादव)।जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध महासमुंद पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया गया, जिसके तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 प्रकरणों में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 373.44 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 76,340 रुपये बताई जा रही है, जब्त की है।
जिले भर में चले सघन अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त
महासमुंद पुलिस द्वारा यह अभियान छत्तीसगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब, देशी शराब एवं हाथ भट्ठी महुआ शराब के अवैध निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा साइबर सेल टीम को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत गश्त एवं पेट्रोलिंग कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए थे।
विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई
थाना सांकरा
दिनांक 21.12.2025 को तेजकुमार खुंटे पिता डमरु खुंटे (उम्र 26 वर्ष), निवासी शंकरपुर टुकड़ा बनडबरी थाना सांकरा के कब्जे से 120 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब, कीमत 24,500 रुपये जब्त की गई।

थाना सिंघोडा
गुलापी बरिहा पति प्रतिबोध बरिहा (उम्र 40 वर्ष), निवासी डोंगररक्शा थाना सिंघोडा के कब्जे से कुल 72 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब, कीमत 14,700 रुपये जब्त की गई।
थाना महासमुन्द
दो अलग-अलग प्रकरणों में महेन्द्र कोसले, धर्मेन्द्र कोसले एवं रोहित यादव (नयापारा महासमुंद) के कब्जे से 88 लीटर शराब, कीमत 20,000 रुपये जब्त की गई।
थाना पिथौरा
सुरेश सेन पिता किशन सेन (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम सलडीही सांकरा के कब्जे से 7 लीटर शराब, कीमत 1,400 रुपये जब्त की गई।

थाना बसना
वनोद साहू (ग्राम बोहारपार) एवं नरोत्तम रौतिया (ग्राम जगदीशपुर) के कब्जे से 22 लीटर शराब, कीमत 4,400 रुपये जब्त की गई।
थाना सरायपाली
बैशाखु अजय (ग्राम बालसी) एवं परिक्षित चौहान (ग्राम जोगीडीपा) के कब्जे से 28.7 लीटर शराब, कीमत 5,740 रुपये जब्त की गई।
थाना बागबाहरा
यशवंत सोनवानी पिता विष्णु सोनवानी (उम्र 36 वर्ष), निवासी बाजार पारा बागबाहरा के कब्जे से 25 लीटर शराब, कीमत 1,200 रुपये जब्त की गई।

थाना तुमगांव
मनहरण कुर्रे पिता बुधारू कुर्रे (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम रसोटा थाना खरोरा रायपुर के कब्जे से 7.74 लीटर शराब, कीमत 4,000 रुपये जब्त की गई।
थाना खल्लारी
एक आरोपी के कब्जे से 3 लीटर शराब, कीमत 400 रुपये जब्त की गई।
आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
इस अभियान के तहत महासमुंद जिले में कुल 12 प्रकरणों में 13 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




