Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह।

    12/08/2026

    बसना: बगारपाली में संकटमोचक बनी डायल-112 और 108, समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई युवक की जान।

    12/08/2026

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर बसना में सावन झूला उत्सव की रही धूम।

    12/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»बसना: रिटायर्ड शिक्षक पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता से परेशान
    महासमुंद

    बसना: रिटायर्ड शिक्षक पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता से परेशान

    Ashok NishadBy Ashok Nishad22/12/2025Updated:22/12/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    रिटायर्ड शिक्षक chouhan 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। बसना थाना पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र में निवासरत 64 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक कमल सिंह चौहान ने चोरी की शिकायत पर लंबे समय से कार्रवाई न होने को लेकर गंभीर नाराजगी जाहिर करते हुए उच्च पुलिस अधिकारियों को लिखित आवेदन सौंपा है।

    रिटायर्ड शिक्षक chouhan 2

    रिटायर्ड शिक्षक के चोरी की शिकायत  48 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2025 की रात कमल सिंह चौहान के घर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित के अनुसार घर में रखी आलमारी से 1 लाख 15 हजार रुपये नकद, 2500 रुपये के सिक्के, स्कूटी की आरसी बुक, आयकर रिटर्न से संबंधित दस्तावेज, जमीन का पट्टा, 6 मोबाइल फोन (3 चालू व 3 खराब), बैंक पासबुक, कपड़े एवं अन्य महत्वपूर्ण कागजात चोरी हो गए।

    अपराध नशा मुक्ति

    पीड़ित चौहान ने अपनी शिकायत में ग्राम लिमाउगुडा निवासी महिला जयंती तांडी पर संदेह व्यक्त किया है। उनका आरोप है कि घटना से पूर्व दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने फोन पर उन्हें धमकी दी थी कि “आज रात आकर तुम्हारा मर्डर कर दूंगी।” चौहान का कहना है कि धमकी से भयभीत होकर वे सोए थे और उसी रात चोरी की घटना घटित हुई।

    साइबर अपराध portal

    कमल सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने 1 नवंबर 2025 को ही थाना बसना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन 48 दिन बीत जाने के बावजूद न तो प्राथमिकी दर्ज की गई और न ही कोई ठोस जांच शुरू की गई। इसके बाद उन्होंने उप पुलिस अधीक्षक सरायपाली एवं पुलिस अधीक्षक महासमुंद को भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।

    पल्स पोलियो Pals polio 2

    पीड़ित ने थाना प्रभारी बसना नरेंद्र राठौर पर टालमटोल और असंवेदनशील व्यवहार का आरोप लगाया है। चौहान का कहना है कि एक बार उन्हें यह कहकर थाने बुलाया गया कि संबंधित महिला मौजूद है, लेकिन थाने पहुंचने पर कोई नहीं मिला और वे शाम तक इंतजार करते रहे।लगातार अनदेखी से मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कमल सिंह चौहान ने अपने आवेदन में यहां तक लिखा है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी थाना प्रभारी बसना एवं प्रशासन की होगी।

    इस मामले में पुलिस विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पीड़ित और परिजनों को अब उच्च स्तर से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की उम्मीद है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह।

    12/08/2026

    महासमुंद: महासमुंद में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर।

    11/08/2026

    महासमुंद: शीतली नाला चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पूरा सामान बरामद।

    10/08/2026

    महासमुंद: बेमचा के पनखटिया तालाब किनारे जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 3 गिरफ्तार।

    06/08/2026

    महासमुंद: खट्टीडीह कापा में ‘महिला सशक्तिकरण से स्वावलंबन’ कार्यक्रम, सैकड़ों महिलाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प।

    06/08/2026

    महासमुंद: महारुद्राभिषेक में महासमुंद में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह।

    06/08/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: महासमुंद में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: शीतली नाला चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पूरा सामान बरामद।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 110 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार।

    10/08/2026

    सरायपाली: पुजारीपाली में पुलिस की दबिश, 45 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार।

    06/08/2026

    महासमुंद: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह।

    12/08/2026

    बसना: बगारपाली में संकटमोचक बनी डायल-112 और 108, समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई युवक की जान।

    12/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.