Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»बसना: ब्लू प्रिंट एवं प्रश्न निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला बड़े टेमरी में सम्पन्न-74 व्याख्याताओं ने की सहभागिता
    महासमुंद

    बसना: ब्लू प्रिंट एवं प्रश्न निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला बड़े टेमरी में सम्पन्न-74 व्याख्याताओं ने की सहभागिता

    Ashok NishadBy Ashok Nishad23/12/2025Updated:11/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    ब्लू प्रिंट Temri 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना।विकासखंड स्तरीय ब्लू प्रिंट एवं प्रश्न पत्र निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शासकीय हाई स्कूल बड़े टेमरी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह पाँच दिवसीय प्रशिक्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे एवं विकासखंड स्रोत संकुल समन्वयक अनिल सिंह साव के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें विकासखंड बसना के विज्ञान संकाय के 74 व्याख्याताओं ने सहभागिता की।

    ब्लू प्रिंट Temri 2

    विषय सूची

    Toggle
    • बसना विकासखंड से 74 व्याख्याताओं ने प्राप्त किया पाँच दिवसीय ब्लू प्रिंट एवं प्रश्न निर्माण प्रशिक्षण
        • विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव ने भी सभी व्याख्याताओं को उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य के लिए प्रेरित किया।

    बसना विकासखंड से 74 व्याख्याताओं ने प्राप्त किया पाँच दिवसीय ब्लू प्रिंट एवं प्रश्न निर्माण प्रशिक्षण

    प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। इसमें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020), शिक्षण शास्त्र, लर्निंग आउटकम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, विद्यालय संस्कृति, एवं “हमारा विद्यालय कैसा हो” जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। साथ ही सत्र की वार्षिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए विषयवार समूह बनाकर ब्लू प्रिंट एवं प्रश्न पत्र निर्माण का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों के लेखन कौशल आधारित मूल्यांकन पर भी विशेष चर्चा की गई।

    सर्व शिक्षा अभियान

    इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे ने व्याख्याताओं को संबोधित करते हुए कहा—

    “शिक्षकों को विद्यार्थियों को समझकर, प्रभावी शिक्षण विधियाँ अपनाकर, धैर्य के साथ कौशल एवं दक्षतापूर्ण शिक्षा देनी चाहिए। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप कक्षा शिक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करना आवश्यक है, तभी विद्यालयों में बेहतर परिणाम संभव होंगे।”

    विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव ने भी सभी व्याख्याताओं को उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य के लिए प्रेरित किया।

    मास्टर ट्रेनर देवराज पाणिग्राही ने शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय व्यावसायिक मानक, एनसीएफ 2005 में शिक्षक की भूमिका, एनपीएसटी की आवश्यकता, आकलन प्रक्रिया, एवं सीखने के अनुकूल वातावरण पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ब्लू प्रिंट निर्माण की आवश्यकता, ब्लूम टैक्सोनॉमी के स्तर तथा ब्लू प्रिंट की संरचना को स्पष्ट किया।

    Science ki duniya

    गणित विषय के मास्टर ट्रेनर संजय अग्रवाल ने बताया कि गणित न केवल अंकगणितीय कौशल विकसित करता है, बल्कि तर्कशक्ति, रचनात्मक समस्या समाधान और सटीक संप्रेषण क्षमता को भी मजबूत करता है।
    रसायन विज्ञान के मास्टर ट्रेनर आलोक कुमार भोई ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत अनुभवात्मक शिक्षण, तकनीक के उपयोग और वास्तविक जीवन से जोड़कर पढ़ाने पर जोर दिया गया है, जिससे विद्यार्थी रटने के बजाय अवधारणाओं को समझ सकें।
    विज्ञान मास्टर ट्रेनर शेष नारायण नंदे ने शिक्षकों से विद्यार्थियों में रचनात्मक और आलोचनात्मक सोच विकसित करने का आह्वान किया।

    अपराध नशा मुक्ति

    पूरे प्रशिक्षण काल में गणित—संजय अग्रवाल, भौतिकी—देवराज पाणिग्राही, रसायन—आलोक कुमार भोई एवं जीव विज्ञान—शेष नारायण नंदे द्वारा गंभीरता एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षण के समापन अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक के हाथों सभी प्रतिभागी व्याख्याताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन देवराज पाणिग्राही द्वारा किया गया।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    24/09/2026

    महासमुंद: स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. आर.के. सिंह कुशवाहा का किया स्वागत।

    24/09/2026

    महासमुंद: शिक्षक हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: 30 लाख की उधारी और ब्याज विवाद में साथी गुरुजी ने ली जान।

    20/09/2026

    महासमुंद: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पटेवा थाना में सृष्टि ध्रुव ने पुलिस जवानों को बांधी राखी।

    28/08/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष पर सरस्वती शिशु मंदिर बसना में सामूहिक गायन किया गया।

    26/09/2026

    बसना: भंवरपुर में 48 घंटे में सुलझी परदेशी यादव की मौत की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    13/09/2026

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.