Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना। ग्राम मोहका के प्रतिष्ठित छत्तर परिवार में हर्ष और उत्सव का माहौल देखने को मिला, जब परिवार में जुड़वां बच्चों — पुत्र कविश छत्तर और पुत्री कशीश छत्तर — के जन्म का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री सत्यानारायण भगवान की कथा और रात्रिकालीन संकीर्तन धारा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पूरे गांव ने भक्ति और आनंद का अनुभव किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मोक्ष कुमार प्रधान ने पहुंचकर दोनों नन्हें बच्चों को दीर्घायु, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा, “बच्चे ईश्वर का अनुपम वरदान हैं। उनके आगमन से परिवार में खुशियां…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से प्रतीक्षित पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। पुलिस मुख्यालय रायपुर ने ट्रेड टेस्ट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 17 से 19 नवंबर 2025 तक राज्य के 8 जिलों — रायपुर, धमतरी, दुर्ग, खैरागढ़, बिलासपुर, रायगढ़, अम्बिकापुर और कोण्डागांव — में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के तहत आरक्षक (चालक) और आरक्षक (ट्रेडमेन) के पदों के लिए उम्मीदवार अपनी योग्यता और व्यावहारिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जाएगी। अभ्यर्थियों…
बसना। जनपद सभागार बसना में संकुल समन्वयक एवं प्राचार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर कंवर तथा विकासखंड स्रोत समन्वयक अनिल सिंह साव के नेतृत्व में किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से अपार आईडी जनरेट करने, विद्यार्थियों के जाति प्रमाणपत्र की स्थिति, विद्यालयवार प्रगति समीक्षा, भवन निर्माण, बालवाड़ी संचालन, शिक्षा गुणवत्ता में सुधार, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी, तथा 5वीं और 8वीं कक्षा की केंद्रीकृत परीक्षा की रणनीति पर विस्तृत समीक्षा की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले संकुल समन्वयकों को बैठक में सम्मानित किया…
महासमुंद। केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में गुरुवार को “हरित विद्यालय निर्माण” विषय पर एक विशेष विशेषज्ञ वार्ता (Expert Talk) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विस्तार अधिकारी उमेश चंद्राकर को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्लास्टिक मुक्त विद्यालय, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। चंद्राकर ने कहा कि विद्यालय ही वह स्थान है, जहाँ से पर्यावरण संरक्षण की सोच और जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे “हरित विद्यालय” की अवधारणा को व्यवहार में उतारें और पेड़-पौधे लगाकर,…
बसना (रूपानंद साव)। बसना ब्लॉक के कुरचुंडी नाला मार्ग में सोमवार सुबह अचानक एक विशाल अजगर सांप दिखाई देने से ग्रामीणों और किसानों में दहशत फैल गई। सुबह खेत की ओर जा रहे कुछ किसानों ने नाले के पास झाड़ियों के बीच इस अजगर को देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत गांव के अन्य लोगों को सूचना दी। बसना के कुरचुंडी नाला मार्ग पर दिखाई दिया विशाल अजगर, ग्रामीणों में दहशत किसानों से सतर्क रहने की अपील प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजगर का आकार करीब 10 से 12 फीट लंबा था और वह धीरे-धीरे नाले की ओर बढ़ रहा था। सूचना मिलने…
पिथौरा। ग्राम अंशुला में आयोजित श्रीश्री 108 एकादश कुंडीय श्रीमन महा गणेश महायज्ञ का समापन 5 नवंबर को बड़े ही भव्य और धार्मिक वातावरण में हुआ। समापन दिवस पर कथा वाचन, विशाल हवन और महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन ने भक्ति, आस्था और एकता का अनुपम संदेश दिया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करने वाला रहा। उन्होंने बताया कि यज्ञ में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, साधु-संत और धर्मप्रेमी…
बसना। प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही धान तस्करों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। ओडिशा से अवैध रूप से धान लाकर छत्तीसगढ़ की समितियों में खपाने का खेल शुरू हो गया है। इसी क्रम में सोमवार तड़के महासमुंद जिले के बसना में बड़ी कार्रवाई की गई, जहां कृषि उपज मंडी समिति की टीम ने ओडिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। स्थानीय किसानों के नाम पर हो रही थी बाहरी धान की खपत, प्रशासन सतर्क। सुबह करीब 5 बजे पलसापाली अंतरराज्यीय जांच बैरियर पर मंडी उपनिरीक्षक…
दुर्ग। जिले में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। चोरी, ठगी और मारपीट के बाद अब चेन स्नेचिंग की घटनाएं भी तेजी से सामने आ रही हैं। सोमवार 5 नवंबर की सुबह भिलाई और दुर्ग दोनों जगहों पर महिलाओं से सोने की चेन लूटने की घटनाएं हुईं। दोनों ही मामलों में आरोपी फरार हैं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। भिलाई में घर के बाहर फूल तोड़ रही महिला से छीनी चेन पहली घटना भिलाई की है। सुबह करीब 6:40 बजे सेक्टर क्षेत्र में एक गृहिणी अपने घर की बाउंड्रीवाल के भीतर रोज…
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती महोत्सव में आयोजित प्रदर्शनी में कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग और जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तैयार की गई बागवानी प्रदर्शनी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दूसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार विभाग के नवाचार, सृजनशीलता और किसानों से जुड़ी प्रेरक कहानियों की प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए दिया गया। प्रदर्शनी में उद्यानिकी और प्रक्षेत्र वानिकी क्षेत्रों की उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। यहां गेंदा, जरबेरा, ग्लेडिओलस, सेवंती और डच रोज जैसे रंग-बिरंगे फूलों की प्रजातियों के साथ उनकी खेती की संपूर्ण जानकारी भी दर्शाई गई। इसके साथ ही प्रगतिशील किसानों…
बीजापुर | छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर के पास बीजापुर जिले के अन्नाराम और मरीमल्ला के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस एनकाउंटर में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जवानों ने इलाके को घेर लिया है और दोनों ओर से लगातार फायरिंग हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी से हो रही है। सुरक्षाबलों ने मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सल सामग्री बरामद की है। फिलहाल जंगल में सर्च ऑपरेशन चल रहा है और इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया…